छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर जारी, राजनादगाँव सबसे गर्म,प्रदेश में चार डिग्री तक बढ़ेगा पारा.

जिला ब्यूरो- जितेन्द्र पाठक
छत्तीसगढ़ में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के अनुसार आज से तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार जाने का अनुमान है। इधर बस्तर संभाग के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है
राजनादगाँव रायपुर बिलासपुर मुंगेली जैसे जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच चुका है

गुरुवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। आज दिन का तापमान 40 डिग्री और रात का तापमान 27 डिग्री तक पहुंच सकता है। बढ़ती गर्मी और उमस से लोग रात में भी राहत महसूस नहीं कर पा रहे हैं।
बस्तर में तेज आंधी बारिश का यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के जिलों – बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर, बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा में अंधड़ और हल्की बारिश की चेतावनी दी है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। यलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
- मोदी की गारंटी’ को धरातल पर साकार करने की दिशा में मुंगेली को मिलेगी विकास की नई सौगात, मुख्यमंत्री करेंगे कॉलेज सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण: तोखन साहू - November 9, 2026
- तोखन साहू ने स्पेनिश उद्योग जगत को दिया साझेदारी का आमंत्रण,भारत के शहरी विकास में वैश्विक निवेश और आधुनिक तकनीक की भागीदारी बढ़ाने की पहल - November 7, 2026
- मुंगेली: पेण्ड्री ‘स’ हत्याकांड के दो और फरार आरोपी गिरफ्तार, अब तक सात आरोपी पहुंचे जेल - November 6, 2026



