लेटेस्ट न्यूज़
डिप्टी सीएम अरुण साव के नेतृत्व में लोरमी क्षेत्र में निकाली गई तिरंगा यात्रा’’11 दिव्यांग को स्कूटी किये प्रदान… | मां त्रिवेणी स्कूल गोंडखाम्ही के स्टोर रूम का ताला तोड़कर 13 नग लोहे के पाइप अनुमानित कीमत ₹9,000/- बरामद चोरी करने वाले तीन आरोपियों को लोरमी पुलिस ने किया गिरफ्तार। | मुंगेली पुलिस का बड़ा प्रहार: राशन दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार     200 कट्टी चावल, 16 कट्टी शक्कर, नकदी व चोरी में प्रयुक्त पिकअप समेत करीब 10 लाख की संपत्ति जब्त; अन्य जिलों में चोरी के मामलों के भी खुले राज | खुड़िया जलाशय में उफान, वेस्ट बियर से छलका पानी…कारी डोंगरी पुल पानी में डूबा | भारी बारिश के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में देर रात तक राहत एवं निगरानी कार्य जारी | डोंगरगढ़–कटघोरा नई रेल लाइन की स्वीकृति छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है: केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू |

RECENT POSTS

सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के आव्हान पर “तूता मैदान गूंजा शिक्षकों के नारों से – लोरमी ब्लॉक ने दिखाया एकता का दम”7 सूत्रीय मांगों पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

“तूता मैदान गूंजा शिक्षकों के नारों से – लोरमी ब्लॉक ने दिखाया एकता का दम”
7 सूत्रीय मांगों पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान

रायपुर/मुंगेली, 15 जुलाई 2026
मोदी की गारंटी को याद दिलाने और अपने हक के लिए आज छत्तीसगढ़ का शिक्षक सड़क पर उतर आया। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर हुए एक दिवसीय महाआंदोलन में मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के सैकड़ों शिक्षकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर सरकार को हिला दिया।

“स्कूल छोड़ा, हक मांगा”
सुबह से ही लोरमी ब्लॉक के शिक्षक बसों और वाहनों से रायपुर के तूता मैदान पहुंचने लगे। धूप, थकान और घर की जिम्मेदारी सबको पीछे छोड़कर शिक्षकों ने एक ही नारा लगाया – “न्याय दो, विसंगति दूर करो!”

7 सूत्रीय मांगें जो सरकार को माननी ही होंगी:

  1. वेतन विसंगति का अंत – सहायक शिक्षकों की वर्षों से लंबित वेतन विसंगति ‘मोदी की गारंटी’ के तहत तुरंत दूर हो।
  2. वरिष्ठता से पदोन्नति – सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति और TET की तारीख 30.08.2028 तक बढ़े।
  3. सेवा सुरक्षा – विभागीय TET लेकर सभी सेवारत शिक्षकों की नौकरी सुरक्षित की जाए।
  4. पहली नियुक्ति से लाभ – सेवा की गणना पहली नियुक्ति तिथि से हो और पुरानी सेवा का लाभ मिले।
  5. एकल शाला में शिक्षक – प्रदेश की हर एकल शिक्षकीय शाला में तुरंत दूसरा शिक्षक दिया जाए।
  6. VSK ऐप का आतंक बंद हो – तकनीकी दिक्कत ठीक होने तक VSK के कारण वेतन कटौती बंद हो।
  7. SMC में सम्मान – युक्तियुक्तकरण से मर्ज शालाओं के प्रधान पाठक को SMC में कोषाध्यक्ष बनाया जाए।

लोरमी की ताकत दिखी
तूता मैदान में लोरमी ब्लॉक के शिक्षकों का अनुशासन और एकजुटता देखते ही बन रही थी। हर साथी का चेहरा बता रहा था कि अब पीछे हटना नहीं है।

ब्लॉक पदाधिकारीगण ने कहा, “आज जो साथी तूता मैदान पहुंचे, उन्होंने इतिहास लिखा है। ये लड़ाई यहीं खत्म नहीं होगी। जब तक आखिरी मांग पूरी नहीं होती, हम अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे ।सभी योद्धाओं को दिल से आभार और सलाम।”

सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन
विकासखंड लोरमी, जिला मुंगेली

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS

मुंगेली पुलिस का बड़ा प्रहार: राशन दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार     200 कट्टी चावल, 16 कट्टी शक्कर, नकदी व चोरी में प्रयुक्त पिकअप समेत करीब 10 लाख की संपत्ति जब्त; अन्य जिलों में चोरी के मामलों के भी खुले राज