अरुण साव ने तीन ग्रामीण सड़कों के लिए 26 करोड़ 61 लाख किये मंजूर

लोरमी : क्षेत्रीय विधायक एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्र के तीन महत्वपूर्ण मार्ग को लोकनिर्माण विभाग से मजबूतीकरण कार्य की मंजूरी दिया है। तीनो सड़को के लिए 26 करोड़ 61 लाख की राशि स्वीकृति प्रदान किया गया है।
श्री साव ने कहा उक्त सड़कों की मांग ग्रामीण लगातार कर रहे थे, उन्होंने कहा कि क्षेत्र में दौरा के दौरान ग्रामीणों ने उनके सामने मांग रखी और सज्ञान लेकर तत्काल स्वीकृति प्रदान किया गया, जो 2026-27 के बजट में भी सामिल है। क्षेत्र में भाजपा सरकार ने विकास को लोगो की सहूलियत को तव्वजो दिया गया आगे भी क्षेत्र एवं प्रदेश के विकास में कोई कसर नही छोंड़ेगे।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम घोरबंधा से डोंगरिया पहुंच मार्ग लं. 5.5 किमी चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण हेतु 11 करोड़ 52 लाख स्वीकृति, ग्राम दादनकापा, कौहाबांधा (खरमोरा), सेमरचुआ पहुंच मार्ग लं. 5.58 किमी के निर्माण हेतु 7 करोड़ 60 लाख रू. स्वीकृत एवं मुख्य मार्ग से लाखासार पहुंच मार्ग 4.05 किमी पक्की सड़क निर्माण हेतु 7 करोड़ 49 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किया गया है। ग्रामीणों ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आभार प्रकट किया है।
- तोखन साहू के प्रयास रंग लाए: बिलासपुर-यलहंका ट्रेन अब नियमित, 26 अगस्त को हरी झंडी दिखाएंगे केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू - August 26, 2026
- करील की तलाश में अचानकमार के जंगल गए युवक पर बाघिन ने किया हमला, युवक की मौत - August 25, 2026
- विरासत भी, विकास भी’ की सोच से संवारा बाबाघाट, उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सौंदर्यीकरण कार्यों का किया लोकार्पण - August 25, 2026




