
जनसहयोग से पढा रहे हैं 25 अनाथ बच्चों को श्रीराम सेवा समिति लोरमी की अनूठी पहल
लोरमी: शिक्षा सबका अधिकार है और अधिकार अनाथ बच्चों को भी मिले इसके लिए लोरमी शहर की सामाजिक टीम श्रीराम सेवा समिति लोरमी के द्वारा हर साल की भांति इस साल भी 25 अनाथ बच्चों को पढ़ाने का काम किया जा रहा है ये ऐसे बच्चे है जिनके माता पिता इस दुनिया नहीं ऐसे बच्चों की जानकारी एकत्रित करके समिति उन्हें साल भर पढ़ाई का खर्च देती हैं साथ ही उन्हें पढ़ाई से सम्बंधित सभी समान बिल्कुल निःशुल्क में उपलब्ध कराते है समिति के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल मोदी ने बताया कि पिछले साल 15 बच्चों को पढ़ाने का लक्ष्य रखा गया था इस बार समिति ने 25 बच्चों को पढ़ाने का लक्ष्य रखा हैं सभी बच्चे अपने रिश्तेदारों के यहां रहते हैं स्कूल के बाद उन्हें कॉलेज की पढ़ाई भी समिति के द्वारा करवाया जाता है ताकि बच्चे हर शिक्षा के दिशा में आगे बढे इस नेक काम समिति के सभी सदस्य मिलकर मदद कर रहे हैं इस नेक काम में लोरमी नगर निवासी के हर दानदाता भी मदद कर रहे हैं ताकि अनाथ बच्चों को पढ़ाई में कोई दिक्कत न हो
- मुंगेली पुलिस के ‘पहल’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके - October 12, 2026
- डिप्टी सी एम साव ने पुल और सड़क के कार्य को लेकर अधिकारियों की लगाई क्लास - October 9, 2026
- सेवा संकल्प अभियान के तहत लोरमी और ग्राम लगरा में सेवा सेतु शिविर आयोजित - October 7, 2026


