
भिलाई में गूंजा मुक्केबाज़ों का दम, राज्य चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते दो रजत व तीन कांस्य पदक
लोरमी -17वीं छत्तीसगढ़ राज्य सब जूनियर बालक–बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप 26 का भव्य आयोजन 10 जून से 12 जून 2026 तक जवाहर नगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, हाउसिंग बोर्ड भिलाई में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रदेश एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में किया गया, जिसमें प्रदेशभर से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया।प्रतियोगिता में मुंगेली जिला एम्योचोर बॉक्सिंग संघ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। सब जूनियर बालक वर्ग के 46 से 52 किलोग्राम भार वर्ग में जलेश्वर महिलांगे ने रजत पदक , 49 से 52 किलोग्राम भार वर्ग में युवराज ने रजत पदक , 30 से 33 किलोग्राम भार वर्ग में आशिष सिंह ने कांस्य पदक , 35 से 37 किलोग्राम वर्ग में मयंक लहरे ने कांस्य पदक , 40 से 43 किलोग्राम भार वर्ग में संतदास ने कांस्य पदक जीतते हुए बेहतरीन मुक्केबाज़ी का प्रदर्शन किया । टीम के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों और आयोजकों का दिल जीत लिया । सभी खिलाड़ी विकास खण्ड खेल केंद्र लोरमी में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं ।जिला टीम के प्रशिक्षक मुकेश सिंह राठौर व मैनेजर सुधीर राजपूत थे।खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर वरिष्ठ खेल अधिकारी संजय पॉल ,सहायक क्रीड़ा अधिकारी विजय वर्मा , जनपद अध्यक्ष वर्षा ठाकुर , नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा , विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मनीषा पाटले ,जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष रवि शर्मा ,सचिव सुबोध कुमार सिंह ,सरछक विजय अग्रवाल , नितेश अग्रवाल , सूर्यकान्त शर्मा ,युगल राजपूत एवं ओमप्रकाश वंदे , इतवारी कुर्रे व खेल प्रेमियों, अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने बधाईया प्रेषित की हैं ,खेल संघ में हर्ष का माहौल है। सभी ने विजेता खिलाड़ियों और कोच को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना
- भिलाई में गूंजा मुक्केबाज़ों का दम, राज्य चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते दो रजत व तीन कांस्य पदक - June 14, 2026
- मातारी सदन बरतेरी (बिल्हा) में महिला उद्यमियों के लिए डिजिटल लिटरेसी व मार्केटिंग कार्यशाला आयोजित - June 13, 2026
- 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस का कलेक्टर कार्यालय घेराव कल - June 13, 2026









