लेटेस्ट न्यूज़
डिप्टी सी एम साव ने पुल और सड़क के कार्य को लेकर अधिकारियों की लगाई क्लास | सेवा संकल्प अभियान के तहत लोरमी और ग्राम लगरा में सेवा सेतु शिविर आयोजित | नर्सिंग होम एक्ट के उल्लंघन पर आकृति अस्पताल पथरिया में कार्रवाई, ओटी और आईसीयू सील |  हरअंचल में पहुंचेगी विकास की बयार: तोखन साहू की पहल पर 1.44 करोड़ के 18 निर्माण कार्यों की स्वीकृति, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार | छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ की वार्षिक आम सभा सम्पन्न , मुंगेली जिला को श्रेष्ठ जिला का सम्मान | बाघिन झुमरी की कहानी फिल्म के माध्यम से दिखाया गया,वन्य प्राणी सप्ताह: ग्राम आमाडोब में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

राखी का त्यौहार नजदीक, थोक मार्केट में एफडीए की टीम रसगुल्ला, गुलाब जामुन, सोनकेक को जांच के दायरे में लिया बने खाबो-बने रहिबो अभियान के तहत

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

राखी का त्यौहार नजदीक, थोक मार्केट में एफडीए की टीम रसगुल्ला, गुलाब जामुन, सोनकेक को  जांच के दायरे में लिया

रायपुर। राखी का त्योहार नजदीक आने पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम बने खाबो-बने रहिबो अभियान के लिए सक्रिय हो गई है। सोमवार को डूमरतराई थोक मार्केट में जांच के दौरान रसगुल्ला, गुलाब जामुन और सोनकेक के सैंपल विधिक जांच के लिए उठाए गए हैं। इसके अलावा बिकने वाले अन्य खाद्य पदार्थों की भी जांच की गई है। दूसरी टीम ने रखरखाव सही नहीं होने के कारण जोरा के हाईवे किंग नामक रेस्टोरेंट का किचन बंद करवा दिया है।

जानकारी के मुताबिक त्योहारों में मिठाई की बिक्री जोरों पर रहती है उस समय मिलावट खोरी होने के ज्यादा चांस रहते हैं इसी के तहत गुणवत्ता जांच के लिए टीम गठित की गई है।।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन के नियंत्रक दीपक अग्रवाल ने बने खाबो-बने रहिबो 2.0 अभियान में खाद्य पदार्थो की गुणवत्ता जांचने और लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके साथ राखी के पर्व को देखते हुए रायपुर जिले की टीम लगातार जांच कर रही है। सोमवार को सरदार बल्लभ भाई पटेल डूमरतराई थोक मार्केट में जांच की गई। इस दौरान गुणवत्ता की जांच के लिए पैक्ड मिठाई रसगुल्ला, गुलाब जामुन, सोन केक के 3 लीगल सैंपल लिए गए। साथ ही हाईवे किंग रेस्टोरेंट से पनीर व वेज ग्रेवी का जांच के लिए नमूना लिया गया है। रेस्टोरेंट हाई वे किंग के किचन में वेज एवं नॉन वेज सेक्शन अलग-अलग पाई गई परन्तु सामग्रियों का रख रखाव सही नहीं पाए जाने के कारण तत्काल किचन को बंद कर सभी सामग्रियों व्यवस्थित रखने निर्देशित किया गया। अभिहित अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता के मुताबिक लिए गये नमूनों की जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS