लेटेस्ट न्यूज़
तोखन साहू के प्रयास रंग लाए: बिलासपुर-यलहंका ट्रेन अब नियमित, 26 अगस्त को हरी झंडी दिखाएंगे केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू | करील की तलाश में अचानकमार के जंगल गए युवक पर बाघिन ने किया हमला, युवक की मौत | विरासत भी, विकास भी’ की सोच से संवारा बाबाघाट, उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सौंदर्यीकरण कार्यों का किया लोकार्पण | उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश | शिव महापुराण कथा में सम्मिलित हुए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू | नकली, अवमानक एवं अवैध नारकोटिक औषधियों की रोकथाम हेतु एवं अन्य राज्यों से लाई गई औषधियों की राज्यव्यापी विशेष सघन प्रवर्तन अभियान जारी |

RECENT POSTS

तोखन साहू के प्रयास रंग लाए: बिलासपुर-यलहंका ट्रेन अब नियमित, 26 अगस्त को हरी झंडी दिखाएंगे केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

तोखन साहू के प्रयास रंग लाए: बिलासपुर-यलहंका ट्रेन अब नियमित, 26 अगस्त को हरी झंडी दिखाएंगे केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू

बिलासपुर। बिलासपुर से बेंगलुरु के बीच रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू के निरंतर प्रयासों से बिलासपुर-यलहंका साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को अब नियमित कर दिया गया है। नियमित सेवा की शुरुआत 26 अगस्त 2026 से होगी।

बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के यात्रियों की आवश्यकता और लंबे समय से उठ रही मांग को गंभीरता से लेते हुए तोखन साहू ने इस रेल सेवा को नियमित कराने के लिए लगातार पहल की। उनके प्रयासों का परिणाम है कि अब बिलासपुर से दक्षिण भारत के महत्वपूर्ण शहर बेंगलुरु तक साप्ताहिक नियमित रेल सेवा उपलब्ध होगी।

26 अगस्त को तोखन साहू दिखाएंगे हरी झंडी

नियमित परिचालन की शुरुआत के अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू 26 अगस्त को बिलासपुर से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह अवसर बिलासपुर के रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

तोखन साहू ने इस महत्वपूर्ण रेल सुविधा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रेल सुविधाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है और छत्तीसगढ़ को भी इसका लाभ मिल रहा है।

हर बुधवार बिलासपुर से चलेगी ट्रेन

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 18261 बिलासपुर-यलहंका साप्ताहिक ट्रेन 26 अगस्त से प्रत्येक बुधवार को बिलासपुर से दोपहर 2:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 7:00 बजे यलहंका पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 18262 यलहंका-बिलासपुर साप्ताहिक ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को रात 9:30 बजे यलहंका से रवाना होगी।

यह ट्रेन भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया, बल्लारशाह, काजीपेट, सिकंदराबाद, रायचूर, गुंतकल, अनंतपुर, धर्मवरम और हिंदूपुर सहित विभिन्न प्रमुख स्टेशनों से होकर चलेगी।

बिलासपुर के विकास को मिल रही नई रफ्तार

तोखन साहू की पहल से नियमित हुई यह ट्रेन बिलासपुर और दक्षिण भारत के बीच आवागमन को आसान बनाएगी। विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, मरीजों तथा बेंगलुरु आने-जाने वाले यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

बिलासपुर के रेल यात्रियों की मांग को केंद्र तक पहुंचाने से लेकर उसे मूर्त रूप दिलाने तक तोखन साहू की सक्रिय भूमिका रही है। उनके प्रयासों से क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS