लेटेस्ट न्यूज़
वन विभाग ने बाघिन व शावक की तलाश में लगाए ट्रैप कैमरे, युवक की वन्यप्राणी के हमले में मौत के बाद प्रबंधन अलर्ट हो गया है। | मुंगेली पुलिस का ‘‘साइबर जागृति अभियान’’ मानस भवन लोरमी में 1298 विद्यार्थियों को मिले डिजिटल सुरक्षा के गुर | तोखन साहू के प्रयास रंग लाए: बिलासपुर-यलहंका ट्रेन अब नियमित, 26 अगस्त को हरी झंडी दिखाएंगे केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू | करील की तलाश में अचानकमार के जंगल गए युवक पर बाघिन ने किया हमला, युवक की मौत | विरासत भी, विकास भी’ की सोच से संवारा बाबाघाट, उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सौंदर्यीकरण कार्यों का किया लोकार्पण | उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश |

RECENT POSTS

वन विभाग ने बाघिन व शावक की तलाश में लगाए ट्रैप कैमरे, युवक की वन्यप्राणी के हमले में मौत के बाद प्रबंधन अलर्ट हो गया है।

वन विभाग ने बाघिन व शावक की तलाश में लगाए

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

वन विभाग ने बाघिन व शावक की तलाश में लगाए ट्रैप कैमरे युवक की वन्यप्राणी के हमले में मौत के बाद प्रबंधन अलर्ट हो गया है।

अचानकमार टाइगर रिजर्व (एटीआर) के बफर जोन में करील और पिहरी लेने गए 23 वर्षीय युवक की वन्यप्राणी के हमले में मौत के बाद प्रबंधन अलर्ट हो गया है। मृतक के साथ गए युवकों ने बाघिन और शावक को देखने की जानकारी दी है।

घटना के बाद एटीआर प्रबंधन ने क्षेत्र में ट्रैप कैमरे लगाकर वन्यप्राणी की वास्तविक पहचान और उसके लोकेशन की निगरानी शुरू कर दी है। मृतक के परिजन को टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी फंड से 6 लाख रुपए मुआवजा देने का प्रकरण तैयार किया जा रहा है। प्रथम चरण में 25 हजार रुपए की सहायता दी गई है।

सोमवार सुबह बांधा निवासी धरमजीत घृतलहरे पिता राजेंद्र घृतलहरे (23) अपने साथियों भानुप्रताप पिता नवरंग, शिवशंकर पिता रामसिंह ध्रुव, दशरथ पिता राजेंद्र घृतलहरे और रामफल पिता गया प्रसाद घृतलहरे के साथ एटीआर के सांवतपुर सर्किल के जोगीपुर परिसर स्थित कक्ष क्रमांक आरएफ-98, पाड़ा डोंगरी के पास जंगल में करील और पिहरी लेने गया था। इसी दौरान उन्हें बाघिन और शावक दिखाई दिए। खतरा देखकर अन्य साथी वहां से भाग निकले, लेकिन धरमजीत वन्यप्राणी की चपेट में आ गया। हमले में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर एटीआर प्रबंधन ने तत्काल टीम को मौके पर भेजा। शव को जंगल से बाहर निकालकर परिजन को सौंप दिया गया। प्रबंधन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक के शरीर पर पंज़े और पैर के निशान मिलने की बात भी सामने आई है।

बारिश में बढ़ता है शिकार का खतरा

15 जून से 31 अक्टूबर तक बारिश के दौरान एटीआर का गेट पर्यटकों के आवागमन के लिए बंद रहता है। इस अवधि में अवैध शिकार की आशंका बढ़ जाती है। शिकारी करंट, फंदे और तार लगाकर वन्यप्राणियों को निशाना बनाते हैं। इसे रोकने के लिए एटीआर में एंटी स्नेयर वॉक अभियान चलाया जाता है। वनकर्मी, सुरक्षा श्रमिक और ग्रामीण जंगल में पैदल गश्त कर फंदे, तार और जाल तलाशकर नष्ट करते हैं। घटना के बाद बफर जोन में भी निगरानी बढ़ाई गई है। अब तक बाघिन की पुष्टि नहीं

एटीआर डायरेक्टर प्रियंका पाण्डेय ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने बाघिन और शावक होने की जानकारी दी है, लेकिन यह अभी स्पष्ट नहीं है कि हमला बाधिन और शावक ने ही किया था। इसी वजह से घटनास्थल के आसपास ट्रैप कैमरे लगाए जा रहे हैं, ताकि वन्यप्राणी की पहचान और उसकी गतिविधियों की पुष्टि हो सके। पुलिस और एटीआर प्रबंधन दोनों स्तर पर घटना की जांच की जा रही है।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS