लेटेस्ट न्यूज़
[the_ad id="4350"]
लेटेस्ट न्यूज़

RECENT POSTS

तरुण अग्रवाल को नगर पंचायत में विधायक प्रतिनिधि की जिम्मेदारी

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

तरुण को नगर पंचायत में विधायक प्रतिनिधि की जिम्मेदारी

सरगांव। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने वार्ड क्रमांक 10 निवासी तरुण अग्रवाल को नगर पंचायत सरगांव के लिए विधायक प्रतिनिधि सदस्य नियुक्त किया है। नियुक्ति पर भाजपा मंडल सरगांव के अध्यक्ष पोषण यादव ने कहा कि तरुण अग्रवाल को मिली यह जिम्मेदारी क्षेत्र में सक्रियता और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि अग्रवाल विधायक प्रतिनिधि के रूप में नगर पंचायत क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से सामने रखने के साथ ही विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। वहीं नवनियुक्त विधायक प्रतिनिधि तरुण अग्रवाल ने विधायक धरमलाल कौशिक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने जो विश्वास जताकर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए वे सदैव कृतज्ञ रहेंगे, उन पर विश्वास जताने के लिए शीर्ष नेतृत्व और संगठन का भी आभार जताया है ।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS