
सिद्ध बाबा आश्रम बेलगहना में श्रावण मास रुद्राभिषेक की पूर्णाहुति, उमड़ा जनसैलाब बेलगहना (बिलासपुर):क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक और आस्था के केंद्र श्री सिद्ध बाबा अद्वैत परमहंस आश्रम, बेलगहना आश्रम से सम्बंधित सभी आश्रमों में पूरे सावन महीने से चल रहे अखंड रुद्राभिषेक कार्यक्रम की आज विधि-विधान से पूर्णाहुति की गई। पूज्य स्वामी जी के पावन सानिध्य में आयोजित इस आध्यात्मिक महायज्ञ में अंतिम दिन आहुति देने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।वैदिक मंत्रों से गुंजायमान हुआ वातावरण सुबह से ही आश्रम परिसर में विशेष अनुष्ठान और पूजन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। पूज्य श्री श्री 108 श्री स्वामी शिवानंद जी महाराज जी के द्वारा पूरे भारत भूमि के 36 आश्रमों में सेवा कार्य एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है ।

आचार्यों द्वारा रुद्रष्टाध्यायी एवं रुद्रीपाठ के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक व विशेष श्रृंगार किया गया। पूज्य स्वामी जी की अगुवाई में विश्व शांति, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना के साथ मुख्य हवन कुंड में पूर्ण आहुति डाली गई। पूरा पहाड़ी क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ और ‘ॐ नमः शिवाय’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।पारद शिवलिंग की विशेष महिमाज्ञात हो कि सिद्ध बाबा आश्रम में स्थापित अद्वितीय पारद शिवलिंग की महिमा दूर-दूर तक प्रसिद्ध है।

सावन मास में इस दिव्य शिवलिंग के दर्शन और अभिषेक का विशेष महत्व माना जाता है। स्वामी जी ने भक्तों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मानव जीवन अत्यंत दुर्लभ है और परमात्मा की भक्ति व सदगुरु के बताए मार्ग पर चलकर ही मन को वास्तविक शांति प्राप्त हो सकती है।विशाल भंडारे का आयोजनपूर्णाहुति के पश्चात आश्रम समिति की ओर से विशाल महाप्रसाद (भंडारे) का आयोजन किया गया। एवं संगीत का भी आयोजन किया गाय जिसमें सभी जिलों से संगीत के साध कों के द्वारा संगीत की प्रस्तुति दिया गया जिससे आये हुए श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गये। बिलासपुर सहित आसपास के जिलों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया और स्वामी जी का आशीर्वाद लिया। इस पुनीत कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी सेवा प्रदान किये,प्रथम हॉस्पिटल बिलासपुर के द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाकर हजारों श्रद्धालू भक्तों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मुफ्त में सेवा प्रदान किये।एस धर्मिक कार्यक्रम का लाभ लेने के लिए भारत के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालू भक पहुँचे थे,जिनमे महाराष्ट्र, राजस्थान,उत्तर पग्रामीणों हार, मध्य प्रदेश, आदि कार्यक्रम को सफल बनाने पुलिस प्रसाशन एवं आश्रम के स्वयंसेवकों और स्थानीय ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।

- कोतरी नाला की सफाई कर वार्ड के पार्षद ने दिया स्वच्छता का संदेश - September 7, 2026
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं श्री श्री 108 श्री स्वामी शिवानंद जी महाराज के अवतरण दिवस पर विशेष आयोजन - September 5, 2026
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी प्रेम और संस्कृति से जुड़े रहने का पर्व : उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव हुए शामिल - September 5, 2026



