लेटेस्ट न्यूज़
लोरमी मुख्य मार्ग की ऊँचाई यथावत रखने व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मांग आज जनदर्शन में | जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं  520 से अधिक आवेदकों ने डिप्टी सीएम के समक्ष रखी अपनी मांगें एवं समस्याएं | जनदर्शन: लोरमी में 14 अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री श्री साव सुनेंगे आम नागरिकों की समस्याएं | मुंगेली पुलिस के ‘पहल’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके | डिप्टी सी एम साव ने पुल और सड़क के कार्य को लेकर अधिकारियों की लगाई क्लास | सेवा संकल्प अभियान के तहत लोरमी और ग्राम लगरा में सेवा सेतु शिविर आयोजित |
[the_ad id="4350"]
लेटेस्ट न्यूज़
लोरमी मुख्य मार्ग की ऊँचाई यथावत रखने व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मांग आज जनदर्शन में | जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं  520 से अधिक आवेदकों ने डिप्टी सीएम के समक्ष रखी अपनी मांगें एवं समस्याएं | जनदर्शन: लोरमी में 14 अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री श्री साव सुनेंगे आम नागरिकों की समस्याएं | मुंगेली पुलिस के ‘पहल’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके | डिप्टी सी एम साव ने पुल और सड़क के कार्य को लेकर अधिकारियों की लगाई क्लास | सेवा संकल्प अभियान के तहत लोरमी और ग्राम लगरा में सेवा सेतु शिविर आयोजित |

RECENT POSTS

मुंगेली पुलिस का ‘‘साइबर जागृति अभियान’’ मानस भवन लोरमी में 1298 विद्यार्थियों को मिले डिजिटल सुरक्षा के गुर

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल भा.पु.से. की उपस्थिति मे मुंगेली पुलिस का ‘‘साइबर जागृति अभियान’’ मानस भवन लोरमी में 1298 विद्यार्थियों को मिले डिजिटल सुरक्षा के गुर

एसएसपी भोजराम पटेल ने दिए सतर्कता के टिप्स, साइबर जागृति अभियान के तहत बच्चों को किया गया साइबर जागरूक

लोरमी के 07 प्रमुख विद्यालयों के 1298 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग और बच्चों ने सेल्फी स्टैण्ड मे ‘‘मै जागरूक हूं, साइबर क्राइम से मुक्त हूं’’ मे लिये सेल्फी

ऑनलाइन फ्राड, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया क्राइम और बैंकिंग ठगी से बचाव के बताए गए उपाय।

साइबर अपराध घटित होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तत्काल संपर्क करने का किया गया आह्वान।

ग्राम कोटवारों को दिये गये ‘‘साइबर जागृति अभियान’’ के बैनर पोस्टर,पाम्पलेट, गांव – गांव मे बैनर पोस्टर लगाकर आमजन को किया जायेगा जागरूक

लोरमी/मुंगेली:- जिले में बढ़ते साइबर अपराधों की प्रभावी रोकथाम तथा आमजन व युवाओं में डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मुंगेली पुलिस द्वारा विशेष ‘साइबर जागृति अभियान’ चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 25.08.2026 को मानस भवन, लोरमी में एक भव्य साइबर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) उपस्थित रहे तथा कार्यशाला में लोरमी क्षेत्र के 07 शासकीय एवं अर्धशासकीय स्कूल 1.स्वामी आत्मानंद स्कूल लोरमी, 2.सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल लोरमी, 3.मां भारती स्कूल लोरमी 4. शासकीय कन्या उच्च.माध्य.शाला लोरमी 5. महाराणा प्रताप स्कूल लोरमी 6. डी.एस.सी. स्कूल लोरमी 7.न्यू जनरेशन स्कूल लोरमी के कुल 1298 छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

डिजिटल युग में सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव एसएसपी श्री पटेल:-
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में मोबाइल और इंटरनेट हमारे जीवन का अनिवार्य हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही बड़े आर्थिक व मानसिक नुकसान का कारण बन सकती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया:-

  1. बैंकिंग एवं ओटीपी फ्राड कभी भी किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ अपना बैंक खाता विवरण, एटीएम पिन, यूपीआई पिन या ओटीपी साझा न करें।
  2. फर्जी लिंक्स एवं लॉटरी प्रलोभन, सोशल मीडिया व व्हाट्सएप पर आने वाले संदिग्ध लिंक्स), पार्ट-टाइम जॉब ऑफर और लॉटरी के झांसे में न आएं।
  3. सोशल मीडिया सुरक्षा अपनी व्यक्तिगत जानकारी, तस्वीरें और लोकेशन अनजान लोगों के साथ साझा न करें। सोशल मीडिया अकाउंट्स में टू-फैक्टर ऑथेटिकेशन का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
  4. त्वरित सूचना का महत्व यदि किसी के साथ भी साइबर ठगी होती है, तो बिना संकोच तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या नजदीकी थाने/साइबर सेल को सूचित करें।
    कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपनी जिज्ञासाओं और साइबर सुरक्षा से जुड़े सवालों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा, जिसका मौके पर ही सरल व व्यावहारिक समाधान दिया गया और बच्चों, शिक्षको एवं ग्राम कोटवारों के द्वारा सेल्फी स्टैण्ड मे ‘‘मै जागरूक हूं, साइबर क्राइम से मुक्त हूं’’ मे लिये सेल्फी साथ ही ‘‘साइबर जागृति अभियान’’ कार्यक्रम के दौरान ग्राम कोटवारों को साइबर जागृति अभियान का बैनर/पोस्टर, पाम्पलेट गांव – गांव मे आमजन को साइबर जागरूक करने चस्पा एवं वितरित करने दिया गया एवं कार्यक्रम के अंतिम चरण में स्कूली बच्चों तथा शिक्षकों एवं पुलिस स्टाफ को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
    मुंगेली पुलिस द्वारा जिले के सभी थाना क्षेत्रों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर यह जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेगा।
    उक्त कार्यक्रम मे नायब तहसीलदार शांतनु तारम, एम. कौशिक, पंचायत इंस्पेक्टर रामकुमार पात्रे, प्र.उपनिरी. नवनीत, नवीन जांगड़े सउनि मधुकर रात्रे, बबीता श्रीवास सभी स्कूल के प्राचार्यगण, शिक्षकगण, तथा 1298 छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।
Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS