लेटेस्ट न्यूज़
ब्राउन शुगर सहित 05 आरोपियों को पकड़कर मुंगेली पुलिस ने भेजा जेल में: मिली बड़ी सफलता | लोरमी क्षेत्र में ताबड़तोड़ विकास की सौगात उपमुख्यमंत्री श्री साव द्वारा: क्षेत्र की चार सड़कों के लिए डिप्टी सीएम साव ने दी 10 करोड़ की सौगात | राष्ट्र सर्वोपरि — वीरता, त्याग और संकल्प का पावन स्मरण 🇮🇳वीर सैनिक की पुण्यतिथि  पूर्व सैनिक संगठन, मुंगेली की अगुवाई में गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। | युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के गिरफ्तारी के विरोध लोरमी में युवा कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन | पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ जांजगीर–अकलतरा संगठनात्मक प्रवास : राष्ट्रभाव, सम्मान और समर्पण का प्रेरक अध्याय | मनियारी नदी में रेत खनन कर ट्रेक्टर मालिकों की मनमानीः गाँव के मुक्तिधाम को बनाये अवैध परिवहन का रास्ता ! आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन.. |

RECENT POSTS

लोरमी मुख्य मार्ग में फिल्मी अंदाज में युवकों ने किया किया हमला, युवक को आयी गम्भीर चोट बिलासपुर रिफर

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

लोरमी मुख्य मार्ग में फिल्मी अंदाज में युवकों ने किया किया हमला, युवक को आयी गम्भीर चोट बिलासपुर रिफर

वही एक युवक का लोरमी में चल रहा इलाज

लोरमी नगर में असमाजिक गतिविधियों पर नही लग रहा अंकुश

जितेन्द्र पाठक की रिपोर्ट

युवकों ने दो युवक को राड, ब्लेड धारनुमा हथियार से किया हमला

लोरमी – लोरमी में अपराधिक घटनाएं कम नही हो रही है पुरानी रंजिश के चलते मंगलवार को शाम को लोरमी पंडरिया मुख्य मार्ग पर कुछ युवकों के द्वारा फिल्मी अंदाज में कुछ युवकों के द्वारा बाइक व ऑटो में आकर बीच सड़क में रोककर गुपचुप दुकान लगाने वाले युवक पर राड से ताबड़तोड़ हमला किया युवक के साथ मारपीट कर फरार हो गए वही घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के द्वारा मारपीट करने वाले गुवको के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया वही पुलिस के द्वारा आरोपियों की तलाश किया जा रहा है।

पुलिस के मिली जानकारी के अनुसार घायल सोम कश्यप पिता सन्तोष कश्यप उम्र 19 वर्ष एवं कुश कश्यप पिता अनिल कश्यप पिता उम्र 16 वर्ष जो कि लोरमी महामाया मंदिर में रखते है जो कि रानीगांव महामाया मंदिर के पास गुपचुप ठेला लगाते है। दिनांक 28 अक्टूबर को अपने अपने जगह पर गुपचुप ठेला लगाये थे। शाम करीबन 6.00 बजे सोम कश्यप ठेला लेकर कुश कश्यप के पास आ गया था और दोनो अपना अपना ठेला लेकर घर जाने के लिये निकले, तभी शाम करीबन 6.15 बजे कमल किराना दुकान के पास रानीगांव मेन रोड़ पर विशाल ध्रुव उम्र 23 वर्ष एवं प्रेम सारथी उम्र 22 वर्ष निवासी महामाया पारा लोरमी मोटर सायकल और एक आटो से कुछ लड़के के साथ आये, विश्वाल ध्रुव और प्रेम सारथी अपना मोटर सायकल को ठेला के सामने ले जाकर खड़ा कर रास्ता रोककर विशाल ध्रुव अपने हांथ में रखे लोहे की राड व प्रेम सारथी अपने हाथ में रखे ब्लेड से घायल को गंदी गाली देते हुए आज तुझे नही छोड़ेंगे बोलकर अश्लील मां बहन की गाली गलौच करते हुये जान से मारने की धमकी देकर हत्या करने के लिये ताबड़तोड़ हमला कर दिये सोम कश्यप को सम्भलने का मौका नहीं दिये दोनों के द्वारा राड एवं ब्लेड से मारपीट करता देखकर में डर गया था। कुश कश्यप बीच बचाव करने आया तो उसे भी विशाल ध्रुव लोहे की राड से मारपीट किया है। सोम कश्यप के लोहे की राड से मारने से सिर में गंभीर चोट आया और सिर से काफी खुन निकलने लगा जिससे वह रोड मे गिर गया रोड में चलने वाले लोगों को इकठ्ठा होता देखकर ये दोनो एवं आटो में आये लोग भाग गये। वही लोगो के द्वारा घायलो को 50 बिस्तर मातृ शिशु हॉस्पिटल लेकर मारपीट से सोम कश्यप के सिर एवं बायें आँख के पास, कुश कश्यप के बाये हाथ की कलाई में चोट लगा वही सोम कश्यप को सिर में गम्भीर चोट लगने के कारण प्राथमिक उपचार कर बिलासपुर रिफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि विशाल ध्रुव एवं प्रेम सारथी ने पुरानी रंजीश को लेकर मारपीट कर गंभीर से घायल कर फरार हो गए है। वही पुलिस के द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के खिलाफ धारा 96, 115, 351 (2), 126(2), 109, 3, 5 के तहत पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश किया जा रहा है।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस –

पुलिस के द्वारा मामले को गम्भीरता से लेते हुए अपराध पंजीबद्घ करते हुए मारपीट किये विशाल ध्रुव व प्रेम सारथी की तलाश कर रही है वही मामले को लेकर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस के द्वारा जल्द ही आरोपियों को पकड़े जाने की बात कहा जा रहा है।

क्यो नही लग रहा है आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश –

लोरमी नगर काफी शांत व आपसी भाईचारे सोहाद्र के लिये जाना जाता था लेकिन नगर में पिछले 1 से 2 वर्षी से असमाजिक गतिविधियों की बाते काफी सुनने में मिलने लगी है नगर में नशा बढ़ते जा रहा जिसके कारण आये दिन वाद विवाद, मारपीट, गैंगवार, चाकूबाजी की घटना सामने आने लगी है लोरमी अब अशांत लगने लगा है लोग रात में निकलने से एक मन मे भय बना रहने की बात कहते है, अभी हाल में एक बड़ी घटना सामने आया था पुलिस हरकत में आ गयी थी पेट्रोलिग तेज हो गया दिन रात लेकिन काफी दिनों से पेट्रोलिग कम होने से असमाजिक तत्वो का फिर बढ़ने लगा है।

लोरमी एसडीपीओ नवनीत पाटिल ने बताया कि पुलिस के द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया गई है जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS