लेटेस्ट न्यूज़
कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई एवं शुभकामनाएं | साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का प्रदेशव्यापी “साइबर जागृति अभियान” | 🇮🇳 छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात! 🇮🇳 6 लेन हाईवे कारीडोर की मिली स्वीकृति  रायपुर → सिमगा → बेमेतरा → कवर्धा → भोपाल 🚧 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से विकास को मिलेगी नई रफ्तार 🚧 | डिप्टी सीएम अरुण साव के नेतृत्व में लोरमी क्षेत्र में निकाली गई तिरंगा यात्रा’’11 दिव्यांग को स्कूटी किये प्रदान… | मां त्रिवेणी स्कूल गोंडखाम्ही के स्टोर रूम का ताला तोड़कर 13 नग लोहे के पाइप अनुमानित कीमत ₹9,000/- बरामद चोरी करने वाले तीन आरोपियों को लोरमी पुलिस ने किया गिरफ्तार। | मुंगेली पुलिस का बड़ा प्रहार: राशन दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार     200 कट्टी चावल, 16 कट्टी शक्कर, नकदी व चोरी में प्रयुक्त पिकअप समेत करीब 10 लाख की संपत्ति जब्त; अन्य जिलों में चोरी के मामलों के भी खुले राज |
लेटेस्ट न्यूज़
कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई एवं शुभकामनाएं | साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का प्रदेशव्यापी “साइबर जागृति अभियान” | 🇮🇳 छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात! 🇮🇳 6 लेन हाईवे कारीडोर की मिली स्वीकृति  रायपुर → सिमगा → बेमेतरा → कवर्धा → भोपाल 🚧 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से विकास को मिलेगी नई रफ्तार 🚧 | डिप्टी सीएम अरुण साव के नेतृत्व में लोरमी क्षेत्र में निकाली गई तिरंगा यात्रा’’11 दिव्यांग को स्कूटी किये प्रदान… | मां त्रिवेणी स्कूल गोंडखाम्ही के स्टोर रूम का ताला तोड़कर 13 नग लोहे के पाइप अनुमानित कीमत ₹9,000/- बरामद चोरी करने वाले तीन आरोपियों को लोरमी पुलिस ने किया गिरफ्तार। | मुंगेली पुलिस का बड़ा प्रहार: राशन दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार     200 कट्टी चावल, 16 कट्टी शक्कर, नकदी व चोरी में प्रयुक्त पिकअप समेत करीब 10 लाख की संपत्ति जब्त; अन्य जिलों में चोरी के मामलों के भी खुले राज |

RECENT POSTS

थाना लोरमी, सिटी कोतवाली मुंगेली एवं फास्टरपुर क्षेत्रान्तर्गत 01 ट्रेक्टर, 07 नग चोरी गये मोटरसायकल, 01 घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल किया गया विधिवत जप्त

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर चोरो के ऊपर कड़ा प्रहार

थाना लोरमी, सिटी कोतवाली मुंगेली एवं फास्टरपुर क्षेत्रान्तर्गत 01 ट्रेक्टर, 07 नग चोरी गये मोटरसायकल, 01 घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल किया गया विधिवत जप्त

चोरी गये सामान की कुल 04 लाख रकम की गई जप्ती

आरोपियों के विरूद्ध थाना लोरमी मे अपराध क्रमांक 16/26, थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 159/25 एवं थाना फास्टरपुर मे 02 प्रकरण मे अपराध क्रमांक 14/26, 15/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत् किया गया कार्यवाही

लोरमी:- प्रार्थी कुंजबिहारी तिवारी निवासी सिद्धी विनायक पेट्रोल पम्प के सामने लोरमी ने दिनांक 12.01.2026 को थाना लोरमी मे रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका ट्रेक्टर इंजन महेन्द्रा युवो 275 डीआई क्रमांक सीजी 28 के 5178 जो ड्रायवर द्वारा गायत्री मंदिर लोरमी के पास खाली जगह मे प्रतिदिन की भांति खड़ा किया था जिसे दिनांक 11.01.2026 – 12.01.2026 के दरम्यानी रात्रि ट्रैक्टर को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना लोरमी मे अपराध क्रमांक 16/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।


पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेन्ज रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) की मानिटरिंग मे व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल (भा.पु.से.) जिला – मुंगेली के मार्गदर्शन मे संपत्ति संबंधी अपराध को गंभीरता से लेते हुये जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों कों चोरियों पर विशेष रूप से ध्यान देते हुये चोरी के प्रकरण की शत् प्रतिशत बरामदगी कर आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही करने साथ ही रात्रि पुलिस गस्त बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया जिसके परिपालन मे अति.पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, अति.पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक हरविन्दर सिंह के मार्गदर्शन पर सायबर सेल, थाना – लोरमी, कोतवाली, फास्टरपुर की पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से अलग- अलग कार्यक्षेत्र बताकर चोरी गये मशरूका एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी करने रवाना किया गया।


प्रकरण मे चोरी गये मशरूका एवं अज्ञात आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी कि सायबर सेल मुंगेली को तकनीकी एवं मुखबीरी सूचना से प्राप्त हुआ कि ग्राम हरदीडीह निवासी दिलेश सप्रे के द्वारा 01 पुरानी इस्तेमाली ट्रेक्टर को बेचने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है कि सूचना पर सायबर सेल, लोरमी पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुये ग्राम हरदीडीह से दिलेश सप्रे को हिरासत मे लेकर पुछताछ किया गया।
पुछताछ मे दिलेश सप्रे के द्वारा बताया गया कि पुर्व मे अपने साथी पवन जगत निवासी हरदीडीह, मनीष साहू निवासी राजपुर एवं अपचारी बालक के साथ मोटरसायकल चोरी किये थे अब बड़ा वाहन ट्रैक्टर चोरी करते है ज्यादा फायदा होगा एक दुसरे को बोलकर लोरमी स्थित स्टेट बैंक तरफ जा रहे थे तो गायत्री मंदिर के पास रखे ट्रैक्टर खाली जगह मे देखकर चोरी करने का प्लान कर चारों दिनांक 11.01.2026 को रात्रि मे पुर्व में चोरी किये पल्सर एवं पेशन प्रो मे बैठकर लोरमी जाकर गायत्री मंदिर के पास मोटर सायकल को किनारे मे रखकर आसपास कोई नही होने से अपचारी बालक द्वारा पुरानी इस्तेमाली ट्रेक्टर इंजन महेन्द्रा युवो 275 डीआई क्रमांक सीजी 28 के 5178 को अपने वाहन के चाबी से चालु कर ग्राम मनोहरपुर होते हुये ग्राम राजपुर मनीष साहू के घर मे लाये और साथी दिलेश व पवन जगत, मनीष साहू पीछे – पीछे मोटरसायकल मे आये फिर टैक्टर के हुड को मनीष साहू द्वारा अपने घर मे रखकर टैक्टर इंजन को नाबालिग बालक द्वारा देवप्रसाद बर्मन के साथ ग्राम हरदीडीह मे रखा गया है की चोरी के संदेही मनीष साहू, पवन जगत, देवप्रसाद बर्मन को हिरासत में लेकर व अपचारी बालक को साथ मे लेकर पुछताछ करने पर घटना समय को ट्रैक्टर चोरी करना तथा पुर्व मे बघमार मेला मे पेशन प्रो क्रमांक सीजी 28 बी 5154 एवं सीजी 10 ईएल 6748 (02 नग ) मोटरसायकल तथा मुंगेली व्यापार मेला मे एनएस पल्सर 125सीसी क्रमांक सीजी 28 एन 8111 व अन्य जगहो 04 नग मोटरसायकल को चोरी करना बताये।
उक्त आरोपियों से समक्ष गवाहान 01 नग ट्रैक्टर, 07 नग मोटरसायकल एवं घटना मे प्रयुक्त 01 नग मोटरसायकल को जप्त कर छ.ग.पुलिस विभाग द्वारा वाहनोें की चोरी रोकने व पुलिस को अतिशीघ्र जानकारी प्रदाय करने ‘‘सशक्त एप’’ लान्च किया गया है जिसके माध्यम से तत्काल जानकारी प्राप्त होने पर थाना सिटी कोतवाली, थाना फास्टरपुर – सेतगंगा मे मोटरसायकल चोरी होने का अपराध दर्ज होना पाये तथा डाटा प्राप्त कर आरोपियों का कृत्य चोरी करना पाये जाने से आरोपी 1.दिलेश सप्रे 2.पवन जगत 3.देवप्रसाद बर्मन 4.मनीष साहू को विधिवत दिनांक 31.01.2026 को गिरफ्तार व विधि से संघर्षरत बालक का सामाजिक पृष्ठिभुमि भरकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

अपील:- मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के द्वारा आम नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की गई कि जिले मे कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर पास के पुलिस थाना चौकी को सूचना देवें एवं घर, दुकान मे सीसीटीवी लगाने की अपील की गई।

गिरफ्तार आरोपी नाम –

  1. देवप्रसाद बर्मन पिता हुलास राम उम्र 35 वर्ष निवासी हरदीडीह
  2. दिलेश सप्रे पिता राजकुमार उम्र 22 वर्ष निवासी हरदीडीह
  3. पवन जगत पिता भोप सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी हरदीडीह
  4. मनीष साहू पिता चितराम उम्र 18 वर्ष निवासी राजपुर
    व 01 विधि से संघर्षरत बालक

जप्त वाहन की जानकारी:-

  1. ट्रैक्टर इंजन महेन्द्रा युवो 275 डीआई क्रमांक सीजी 28 के 51
  2. पेशन प्रो क्रमांक सीजी 10 ईएल 6748
  3. टीवीएस रिडोन क्रमांक सीजी 25 एल 9107
  4. पेशन प्रो बिना नंबर इंजन नंबर 07के05एम40986
  5. हीरोहोण्डा सीजी 10 ईई 4203
  6. पेशन प्रो क्रमांक सीजी 28 बी 9154
  7. प्लेटिना क्रमांक सीजी 10 ईबी 4083 जप्तशुदा सामाग्री – लगभग 4,00,000 रूपये।

घटना मे प्रयुक्त वाहन

आरोपी मनीष की मोटरसायकल हीरो एच एफ डिलक्स क्रमांक सीजी 09 जेएच 1531

  1. उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक प्रसाद सिन्हा प्रभारी सायबर सेल, निरी. अखिलेश वैष्णव थाना प्रभारी लोरमी, निरी. कार्तिकेश्वर जांगड़े थाना प्रभारी कोतवाली,, उपनिरी. सुन्दर लाल गोरले, प्र.आर.नरेश यादव, नोखेलाल कुर्रे, यशवंत डाहिरे, लिलकराम साहू आर. भेषज पाण्डेकर, हेमसिंह ठाकुर, राकेश बंजारे, राम कश्यप, गिरीराज सिंह, रवि मिन्ज,रवि डाहिरे, राहुल यादव, राजु साहू, दिलेश्वर साहू की अहम भुमिका रही।
Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS

मुंगेली पुलिस का बड़ा प्रहार: राशन दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार     200 कट्टी चावल, 16 कट्टी शक्कर, नकदी व चोरी में प्रयुक्त पिकअप समेत करीब 10 लाख की संपत्ति जब्त; अन्य जिलों में चोरी के मामलों के भी खुले राज