
🔶✨ अवैध शराब के ऊपर थाना कोनी पुलिस का प्रहार ✨🔶
✨🔶 आरोपिया के कब्जे से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त ✨🔶
🔶 जप्त मशरूका – 02 नग पीले रंग प्लास्टिक डिब्बा 15-15 लीटर क्षमता वाले डिब्बा में 30 लीटर व 5- 5 लीटर के हरे रंग के प्लास्टिक डिब्बा में 10 लीटर कुल 40 लीटर महुवा शराब भरा हुआ कीमती 8,000/ रूपये
गिरफ्तार आरोपी –
- श्रीमती प्रभा देवी वर्मा पति स्व सुशील वर्मा उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम जलसों थाना कोनी जिला बिलासपुर (छ ग) संक्षिप्त विवरण – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल , नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में अवैध शराब का धंधा करने वालों के ऊपर अंकुश लगाने व उनके विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने के अनुक्रम में थाना कोनी पुलिस को दिनांक 17/02/26 को जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि श्रीमती प्रभा देवी वर्मा निवासी ग्राम जलसों अपने घर के आंगन में अवैध रूप से अधिक मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखी हैं बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश कर रही हैं मुखबिर सूचना तस्दीक व कार्यवाही करने पुलिस रवाना होकर मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर घेराबंदी कर श्रीमती प्रभा देवी वर्मा पति स्व सुशील वर्मा उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम जलसों थाना कोनी जिला बिलासपुर (छ ग)
को पकड़ा गया जिसके पास से 02 नग पीले रंग प्लास्टिक डिब्बा 15-15 लीटर क्षमता वाले डिब्बा में कुल 30 लीटर व 5-5 लीटर डिब्बा में 10 लीटर कुल 40 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 8,000/ रूपये मिला शराब रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं करने पर शराब को जप्त किया गया आरोपी श्रीमती प्रभा देवी वर्मा का कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी धारा 34(2) एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने पर विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड में पेश किया गया।
🚨 कोनी पुलिस की जनअपील
सभी नागरिकों से निवेदन है कि —
👉 अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।
EDITOR IN CHIEF at BHARAT KHABAR 9
भारत खबर 9 एक भरोसेमंद और तेज़ न्यूज़ पोर्टल है जो आपको देश-दुनिया की हर बड़ी और ज़मीनी खबर से जोड़ता है। हमारा लक्ष्य है आपको निष्पक्ष, तटस्थ और तथ्य-आधारित जानकारी देना, ताकि आप हर मुद्दे पर सही राय बना सकें।
Latest posts by Ashwani Agrawal (see all)
- लोरमी मुख्य मार्ग की ऊँचाई यथावत रखने व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मांग आज जनदर्शन में - October 14, 2026
- जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं 520 से अधिक आवेदकों ने डिप्टी सीएम के समक्ष रखी अपनी मांगें एवं समस्याएं - October 14, 2026
- जनदर्शन: लोरमी में 14 अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री श्री साव सुनेंगे आम नागरिकों की समस्याएं - October 13, 2026


