[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

नाबालिग बच्चों को नशे के इंजेक्शन देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार भारी मात्रा में नशीली दवाइयाँ व इंजेक्शन जप्त

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

🔴 नाबालिग बच्चों को नशे के इंजेक्शन देने वाला आरोपी गिरफ्तार
🔴 भारी मात्रा में नशीली दवाइयाँ व इंजेक्शन जप्त
🔴 बालकों के जीवन से खिलवाड़ करने पर जेजे एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज

⸻

बिलासपुर: थाना सिटी कोतवाली पुलिस को दिनांक 30.01.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि जूना बिलासपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति नाबालिग बच्चों को नशे का इंजेक्शन देकर उन्हें नशे का आदी बना रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर कार्रवाई की गई।

मौके पर पुलिस को देखकर कुछ नाबालिग बच्चे भाग गए, वहीं एक संदिग्ध व्यक्ति पकड़ा गया, जिसने अपना नाम अमन विश्वकर्मा उर्फ टेंगा (उम्र 25 वर्ष), निवासी जूना बिलासपुर बताया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से निम्न सामग्री जप्त की गई—

✔ 400 नग Avil (Pheniramine Maleate) इंजेक्शन शीशी (10 ml)
✔ Buprenorphine & Naloxone Tablets (नशीली दवा)
✔ इंजेक्शन लगाने में प्रयुक्त सिरिंज
✔ नशीली दवाओं की खाली शीशियाँ
✔ नकद 700 रुपये

जांच में पाया गया कि आरोपी इन इंजेक्शनों एवं दवाइयों को मिलाकर नाबालिग बच्चों को नशा कराने के उद्देश्य से उपयोग कर रहा था, जिससे उनके स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ सकता था तथा यह कृत्य मानव जीवन के लिए अत्यंत खतरनाक है।

आरोपी का यह कृत्य बालकों को नशीला पदार्थ देकर उनकी सुरक्षा व स्वास्थ्य को खतरे में डालना पाया गया, जिस पर उसके विरुद्ध—

🔹 धारा 77 जेजे एक्ट (बालकों की देखरेख व संरक्षण अधिनियम)
🔹 धारा 123, 275, 286 भारतीय न्याय संहिता (BNS)

के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

⸻

👮‍♂️ सिटी कोतवाली पुलिस की अपील:
अभिभावक अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें तथा संदिग्ध व्यक्तियों या नशे से संबंधित किसी भी जानकारी की तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस द्वारा ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

प्रकरण 2.

दिनांक 30.01.2026 को थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक गांधी चौक स्थित मिनी स्टेडियम वाली गली के पास अवैध रूप से नशीली दवाइयाँ बेचने की फिराक में है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुँची और घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रिंस बोले, पिता चन्द्रप्रकाश बोले, उम्र 20 वर्ष, निवासी नया पारा दयालबंद, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित श्रेणी की नशीली गोलियाँ बरामद की गईं, जिनमें —
• Nitrazepam Tablets IP (Nitrosun-10) – 2 स्ट्रिप (कुल 20 टैबलेट)
• Nitrazepam Tablets IP (Nitzascan-10) – 7 स्ट्रिप (कुल 70 टैबलेट)

अर्थात कुल 90 नशीली टैबलेट बरामद हुईं। इसके अलावा आरोपी के पास से नगद ₹240 एवं एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। आरोपी उक्त दवाइयों के विक्रय संबंधी कोई वैध चिकित्सकीय दस्तावेज या प्रिस्क्रिप्शन प्रस्तुत नहीं कर सका।

प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी अवैध रूप से नशीली दवाओं की बिक्री में संलिप्त था।

इस पर थाना सिटी कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध धारा 21, 22, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

जब्त नशीली दवाइयों को सीलबंद कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

मामले की विवेचना जारी है तथा आरोपी के अन्य साथियों और सप्लाई चैन की भी जांच की जा रही है।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS