ग्रामीणों ने किया मार्ग अवरुद्ध, ग्राम बरबसपुर की घटना
लोरमी/मुंगेली : हाइवा के चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। साइकिल सवार ग्रामीण पहले बाइक से टकराया उसके बाद बगल से निकल रही हाइवा के चपेट में आ गया। दुर्घटना में दो बाइक सवार युवक भी घायल हुए हैं। घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने

घटना स्थल पर लोगों की लगी भीड़

जमकर विरोध दर्ज कराया, और चक्काजाम किया। मामले में पुलिस प्रकरण दर्ज कर विवेचना कर रही है। घटना शाम 7 बजे की है, ग्राम बरबसपुर निवासी युवक मनमोहन पाटले पिता दुलारदास उम्र 38 वर्ष वेयरहाउस में काम करता है, वहां से काम करके साइकिल से अपने घर लौट रहा था। वह अपने गांव के पास पहुंचा ही था की विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर ठोकर मार दिया, जिसमे साइकिल सवार युवक गिर गया। इतने में

लोरमी से मुंगेली की ओर जा रहे हाइवा ने उसे अपने चपेट में ले लिया, जिससे मनमोहन की मौके पर ही मौत हो गई। उधर बाइक अनियंत्रित होने से उसमें सवार दोनों युवक भी घायल हो गए। जिनको प्राथमिक उपचार के लिए लोरमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। इधर घटना को लेकर ग्रामीणों ने जबरदस्त आक्रोश जताया और सड़क पर बैठ गए। पुलिस को जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में करने की कोशिश में लगे रहे।
- लोरमी में आयोजित हुई आस पड़ोस युवा संसद, युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत बनाने का संकल्प - October 31, 2026
- मुंगेली जिले को बड़ी सौगात: सात सड़कों के निर्माण के लिए 20.30 करोड़ रुपये मंजूर - October 31, 2026
- खुड़िया रेंज के कारीडोंगरी में बाधिन ने किया दो हिरणों का शिकार जंगल एरिया में एलर्ट - October 31, 2026

