लेटेस्ट न्यूज़
ब्राउन शुगर सहित 05 आरोपियों को पकड़कर मुंगेली पुलिस ने भेजा जेल में: मिली बड़ी सफलता | लोरमी क्षेत्र में ताबड़तोड़ विकास की सौगात उपमुख्यमंत्री श्री साव द्वारा: क्षेत्र की चार सड़कों के लिए डिप्टी सीएम साव ने दी 10 करोड़ की सौगात | राष्ट्र सर्वोपरि — वीरता, त्याग और संकल्प का पावन स्मरण 🇮🇳वीर सैनिक की पुण्यतिथि  पूर्व सैनिक संगठन, मुंगेली की अगुवाई में गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। | युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के गिरफ्तारी के विरोध लोरमी में युवा कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन | पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ जांजगीर–अकलतरा संगठनात्मक प्रवास : राष्ट्रभाव, सम्मान और समर्पण का प्रेरक अध्याय | मनियारी नदी में रेत खनन कर ट्रेक्टर मालिकों की मनमानीः गाँव के मुक्तिधाम को बनाये अवैध परिवहन का रास्ता ! आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन.. |

RECENT POSTS

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयास से बिलासपुर एवं मुंगेली जिले में 15 विकास कार्यों हेतु ₹1 करोड़ की स्वीकृति

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयास से बिलासपुर एवं मुंगेली जिले में 15 विकास कार्यों हेतु ₹1 करोड़ की स्वीकृति

जितेन्द्र पाठक

बिलासपुर – वित्तीय वर्ष 2025–26 में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण हेतु प्रावधानित राशि में से पुनरावंटन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है। क्षेत्रीय आवश्यकताओं एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए माननीय सदस्य संसद तथा केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू द्वारा प्रेषित प्रस्ताव पर, संलग्न सूची अनुसार जिला मुंगेली एवं बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में 15 विकास कार्यों के संपादन हेतु कुल ₹1.00 करोड़ (एक करोड़ रुपये मात्र) की स्वीकृति प्राधिकरण के औपचारिक अनुमोदन की प्रत्याशा में दी गई है।

स्वीकृत राशि के अंतर्गत जिला बिलासपुर में विभिन्न विकासखंडों की ग्राम पंचायतों को कार्यों के संपादन हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। बिल्हा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत महमंद को ₹10 लाख, ग्राम पंचायत खम्हारडीह एवं कइरी को ₹5–5 लाख की स्वीकृति दी गई है। इसी प्रकार मस्तुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मड़ई एवं ठाकुरदेवा को ₹10–10 लाख तथा तखतपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लोखंडी को ₹6 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है।

जिला मुंगेली में स्वीकृत कार्यों के अंतर्गत ग्राम पंचायत रामगढ़, बोधापारा एवं सिल्ली को ₹5–5 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। लोरमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत छिरहुट्टी एवं गुरुवईनडबरी को ₹5–5 लाख, ग्राम पंचायत केसली को ₹2 लाख तथा ग्राम पंचायत कोदवाबानी को ₹7 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। वहीं पथरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मर्राकोना एवं धरदेई को ₹10–10 लाख की वित्तीय स्वीकृति दी गई है।

इस संबंध में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के संतुलित, समावेशी और न्यायपूर्ण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के माध्यम से स्वीकृत ये कार्य शिक्षा, आधारभूत संरचना एवं सामाजिक सुविधाओं को सुदृढ़ कर अनुसूचित जाति वर्ग के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

श्री साहू ने मुख्यमंत्री एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि स्वीकृत सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण होकर जनकल्याण एवं सामाजिक सशक्तिकरण के उद्देश्य को प्रभावी रूप से साकार करेंगे।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS