लेटेस्ट न्यूज़
ब्राउन शुगर सहित 05 आरोपियों को पकड़कर मुंगेली पुलिस ने भेजा जेल में: मिली बड़ी सफलता | लोरमी क्षेत्र में ताबड़तोड़ विकास की सौगात उपमुख्यमंत्री श्री साव द्वारा: क्षेत्र की चार सड़कों के लिए डिप्टी सीएम साव ने दी 10 करोड़ की सौगात | राष्ट्र सर्वोपरि — वीरता, त्याग और संकल्प का पावन स्मरण 🇮🇳वीर सैनिक की पुण्यतिथि  पूर्व सैनिक संगठन, मुंगेली की अगुवाई में गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। | युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के गिरफ्तारी के विरोध लोरमी में युवा कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन | पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ जांजगीर–अकलतरा संगठनात्मक प्रवास : राष्ट्रभाव, सम्मान और समर्पण का प्रेरक अध्याय | मनियारी नदी में रेत खनन कर ट्रेक्टर मालिकों की मनमानीः गाँव के मुक्तिधाम को बनाये अवैध परिवहन का रास्ता ! आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन.. |

RECENT POSTS

रात में सोते हुए 7 साल की बच्ची को कौन ले गया, गांव में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

रात में सोते हुए 7 साल की बच्ची को कौन ले गया, गांव में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

जिला ब्यूरो- जितेंद्र पाठक

लोरमी – लोरमी थाना के ग्राम कोसाबाड़ी से 7 साल के मासूम बच्ची के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां घर में अपने मां के साथ सो रही बच्ची कल देर रात से ही गायब है। इस घटना को लेकर अपहृत बच्ची के परिजन ने बताया कि कल रात में अपनी मां के साथ घर के आंगन में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली मासूम बच्ची सो रही थी जो रात में सोने के बाद उनकी मां करीब 2 बजे उठी तब देखी कि उनकी बच्ची बिस्तर में मौजूद नहीं थी। इस बीच उन्होंने बच्ची को इधर उधर ढूंढी लेकिन बच्ची का कोई पता नही चला। वही इसकी सूचना परिजनों ने लोरमी थाने में दी है।

जिसको लेकर पुलिस टीम के द्वारा मां की रिपोर्ट पर बच्ची के अपहरण का मामला दर्ज करते हुए मुंगेली जिले की पुलिस टीम अपहृत बच्ची को ढूंढने में जुटी है। वही इस घटना को लेकर डीएसपी मयंक तिवारी ने बताया कि लोरमी इलाके के कोसाबाड़ी गांव की घटना है जहां पर अपहृत बच्ची की मां पुष्पा गोस्वामी की रिपोर्ट पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है। इस पूरे घटना की गंभीरता को देखते हुए मुंगेली जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश में स्पेशल टीम अपहृत बच्ची को ढूंढने की कवायत में जुटी हुई है। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने सोशल मीडिया में बच्ची के हो रहे वायरल तश्वीर के आधार पर क्षेत्र में कहीं भी बच्ची के दिखने पर तत्काल पुलिस को इसकी सूचना देने की अपील की है। इसको लेकर युवती के परिजन खिलावन गिरी ने बताया कि कल घटना के समय घर के आंगन में अपहृत बच्ची अपने मां और विकलांग पति के सांथ सो रही थी. जहां पांच बच्चो में दो बच्चे पुराने घर में सो रहे थे, और दो बच्चे जिस घर के आंगन से बच्ची का अपहरण हुआ है वहां घर के अंदर सो रहे थे।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS