
मुंगेली ब्यूरो- जितेन्द्र कुमार पाठक
मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भापुसे) द्वारा लंबित प्रकरणों में विधिवत कार्यवाही कर शीघ्र निराकरण करने निर्देश दिया गया है। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक लालपुर एस.आर. धृतलहरे से मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना लालपुर के अपराध क्रमांक 23/2022 धारा 457, 380, 411, 34 भादवि. के फरार 03 वर्ष आरोपी चंद्रमणि जांगडे को मुखबीर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी चंद्रमणि जांगड़े पिता रामखेलावन जांगड़े उम्र 32 चिरौटी थाना सरगांव को आज दिनांक 31.07.2025 को बिलासपुर में घेराबंदी कर पकड़कर विधिवित् गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक अमित गुप्ता थाना प्रभारी लालपुर, सउनि. रधुवीर, आर. 362 जितेंद्र ठाकुर एवं लालपुर पुलिस की अहम भूमिका रही।
- ब्राउन शुगर सहित 05 आरोपियों को पकड़कर मुंगेली पुलिस ने भेजा जेल में: मिली बड़ी सफलता - March 1, 2026
- लोरमी क्षेत्र में ताबड़तोड़ विकास की सौगात उपमुख्यमंत्री श्री साव द्वारा: क्षेत्र की चार सड़कों के लिए डिप्टी सीएम साव ने दी 10 करोड़ की सौगात - February 28, 2026
- राष्ट्र सर्वोपरि — वीरता, त्याग और संकल्प का पावन स्मरण 🇮🇳वीर सैनिक की पुण्यतिथि पूर्व सैनिक संगठन, मुंगेली की अगुवाई में गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। - February 27, 2026



