
लोरमी प्रखंड में विहिप का 61वां स्थापना दिवस मनाया गया
विश्व हिन्दू परिषद का 61वां स्थापना दिवस समारोह राजपूत भवन लोरमी में संपन्न हुई। लोरमी प्रखंड द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राम दरबार के समक्ष पूजा अर्चना कर किया गया।

मुख्य वक्ता अशोक तिवारी सह प्रांत कुटुम्ब प्रबोधन संयोजक आरएसएस ने बताया कि हिन्दुओं को एकजुट होने का समय आ चुका है ,क्योकि आपसी फूट का फायदा अंग्रेजों ने कई वर्षों तक उठाया और हम पर राज करते रहे, हमारे अपने ही अंग्रेजी सेना मे शामिल होकर हमे ही प्रताड़ित किया करते थे। साथ ही समाज का उत्थान करना है तो शिक्षा के क्षेत्र मे काम करना पड़ेगा। दिनेश सोनी अध्यक्ष विहिप मुंगेली ने कहा कि गौ सेवा पर काम करते हुए गौ को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए तैयार रहना होगा। साथ ही नशमुक्ति और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना होगा ।

धर्म के साथ साथ राष्ट्र उन्नत करने का प्रयास करना होगा। जय जय राम राजपूत अध्यक्ष लोरमी प्रखंड ने प्रखंड व खंडों द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी व सराहना की। समारोह को बालमुकुंद वैष्णव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मनोज मिश्रा, चेतन शर्मा, प्रखंड मंत्री कीर्ति वैष्णव, महेंद्र खत्री, प्रदीप उपाध्याय, शेर सिंह, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, अशोक फौजी, सुदर्शन सिंह, होमेन्द्र साहू, सुदन साहू, योगेन्द्र साहू, नरोत्तम सिंह, पूर्णिमा अहिरवार , महावीर सिंह, धनंजय साहू, रमेश कश्यप सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूनम सिंह राजपूत जिला सह मंत्री विहिप मुंगेली ने किया।
- ब्राउन शुगर सहित 05 आरोपियों को पकड़कर मुंगेली पुलिस ने भेजा जेल में: मिली बड़ी सफलता - March 1, 2026
- लोरमी क्षेत्र में ताबड़तोड़ विकास की सौगात उपमुख्यमंत्री श्री साव द्वारा: क्षेत्र की चार सड़कों के लिए डिप्टी सीएम साव ने दी 10 करोड़ की सौगात - February 28, 2026
- राष्ट्र सर्वोपरि — वीरता, त्याग और संकल्प का पावन स्मरण 🇮🇳वीर सैनिक की पुण्यतिथि पूर्व सैनिक संगठन, मुंगेली की अगुवाई में गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। - February 27, 2026



