धारदार हथियार लहराकर आमजन को डराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

बिलासपुर: थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जो आम मार्ग पर धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों में भय एवं आतंक पैदा कर रहा था।
आरोपी से जप्त सामान एवं आरोपी का विवरण
• 01 नग धारदार स्टील का चाकू
1. निमित कुशवाहा, पिता रामचंद कुशवाहा, उम्र 24 वर्ष
निवासी — कतियापारा, बजरंग बली मंदिर के पास, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
घटनाक्रम का विवरण:
दिनांक 11.10.2025 को थाना सिटी कोतवाली को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पचरीघाट हैप्पी स्ट्रीट के पास आम रोड में एक युवक द्वारा हाथ में धारदार हथियार (चाकू) लहराकर राहगीरों को डराया-धमकाया जा रहा है।
इस सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया। उनके निर्देशन पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल दबिश दी गई तथा आरोपी निमित कुशवाहा को हिरासत में लिया गया।
तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक धारदार स्टील का चाकू बरामद किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पाए जाने से उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
- ब्राउन शुगर सहित 05 आरोपियों को पकड़कर मुंगेली पुलिस ने भेजा जेल में: मिली बड़ी सफलता - March 1, 2026
- लोरमी क्षेत्र में ताबड़तोड़ विकास की सौगात उपमुख्यमंत्री श्री साव द्वारा: क्षेत्र की चार सड़कों के लिए डिप्टी सीएम साव ने दी 10 करोड़ की सौगात - February 28, 2026
- राष्ट्र सर्वोपरि — वीरता, त्याग और संकल्प का पावन स्मरण 🇮🇳वीर सैनिक की पुण्यतिथि पूर्व सैनिक संगठन, मुंगेली की अगुवाई में गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। - February 27, 2026



