लेटेस्ट न्यूज़
लोरमी मुख्य मार्ग की ऊँचाई यथावत रखने व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मांग आज जनदर्शन में | जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं  520 से अधिक आवेदकों ने डिप्टी सीएम के समक्ष रखी अपनी मांगें एवं समस्याएं | जनदर्शन: लोरमी में 14 अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री श्री साव सुनेंगे आम नागरिकों की समस्याएं | मुंगेली पुलिस के ‘पहल’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके | डिप्टी सी एम साव ने पुल और सड़क के कार्य को लेकर अधिकारियों की लगाई क्लास | सेवा संकल्प अभियान के तहत लोरमी और ग्राम लगरा में सेवा सेतु शिविर आयोजित |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

नवपदस्थ कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमलोगों की मांगे एवं समस्याएं

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्युरो चीफ – जितेन्द्र कुमार पाठक

मुंगेली – जिले के नवपदस्थ कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में जिले के आमलोगों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनी। उन्होंने आमलोगों से प्राप्त आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जनदर्शन में कुल 80 आवेदन प्राप्त हुए, इनमें ग्राम सुरीघाट के जीवनलाल ने अपने राजस्व रिकार्ड में सुधार कराने, ग्राम छाता के टेकलाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त दिलाने, ग्राम रेहुंटा के रामसिंह ने गरीबी रेखा प्रमाण पत्र दिलाने, ग्राम प्रतापपुर के चन्द्रकुमार साहू ने अपनी जमीन का सीमांकन कराने, महाराणा प्रताप वार्ड की इंद्राणी बांधी ने उनके मकान के ऊपर से गुजरे 11 के.व्ही. तार एवं विद्युत पोल को सड़क किनारे लगानेे, पथरिया विकासखण्ड के ग्राम किरना के ग्रामीणों ने बिजली की लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने, लोरमी विकासखण्ड के ग्राम झिरवन के चेतनदास ने अपनी जमीन से अतिक्रमण हटाने, ग्राम रजपालपुर की गायत्री यादव एवं ग्राम छिरहुट्टी की हेमती नवरंग ने महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने सहित अन्य आवेदकों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपे। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्यवाही के लिए आश्वासन दिया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय, मुंगेली एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल, डिप्टी कलेक्टर अजय शतरंज सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS