लेटेस्ट न्यूज़
मुंगेली पुलिस ने मंदिर चोरी के 02 प्रकरणों का किया खुलासा: 01 महिला और 01पुरुष से 1 लाख 75 हजार रूपये के आभूषण जप्त कर भेजा जेल | मुंगेली में वीर शहीद धनंजय सिंह राजपूत का 25 वाँ शहादत दिवस, शहीद परिवारों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, शहीदों को वृक्षारोपण कर दी गई श्रद्धांजलि   | मनियारी नदी में उफान : 19 वनग्रामों से जुड़ने वाली कारीडोंगरी पुलिया बाढ़ के चपेट में ! प्रशासन ने एहतिहातन किया बन्द… | मकान मालिकों से किरायेदारों का अनिवार्य सत्यापन कराने, छत्तीसगढ़ पुलिस के ‘समाधान एप’ में पंजीयन कर राज्य एवं अन्य राज्यों से आने वाले किरायेदारों की जानकारी दर्ज करने तथा थाना/चौकी प्रभारियों को मकान मालिकों को जागरूक कर नोटिस जारी करने एवं फेरीवालों का दस्तावेज सत्यापन कराने दिये गये निर्देश। | मुंगेली जिले में भारी बारिश के मद्देनजर -जन-धन की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ जिला प्रशासन अलर्ट- कलेक्टर                              व्यापक सुरक्षा एवं एहतिहात के कलेक्टर ने दिए निर्देश | मुंगेली में अतिवृष्टि की चेतावनी के बीच ‘प्रयास अ स्माल स्टेप फाउंडेशन’ राहत एवं सहायता के लिए बढ़ाया कदम |

RECENT POSTS

कोकराझार लोकसभा क्षेत्र में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने डाला डेरा, भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

कोकराझार लोकसभा क्षेत्र में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने डाला डेरा, भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा

असम के कोकराझार लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर पहुंचे भारत सरकार के केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू ने क्षेत्र में डेरा डालकर भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक संवाद किया। उनके इस प्रवास से भाजपा पदाधिकारियों, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

प्रवास के दौरान श्री साहू ने चिरांग जिले के बिजनी विधानसभा क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्रों में भाजपा पदाधिकारियों, बूथ कार्यकर्ताओं तथा एनडीए के सहयोगी दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें कीं और संगठनात्मक गतिविधियों को और सशक्त बनाने पर चर्चा की।

अपने संबोधन में केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राजनीतिक संगठन बन चुकी है। देशभर में 18 करोड़ से अधिक सदस्य और 11 लाख से अधिक सक्रिय बूथ संगठन पार्टी की ताकत का प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर का प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा की विचारधारा और संगठन की शक्ति का सबसे महत्वपूर्ण आधार है।

श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व में देश में सेवा, सुशासन और विकास की नई राजनीति स्थापित हुई है। प्रधानमंत्री मोदी का “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” का मंत्र भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उन्होंने असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व की भी सराहना करते हुए कहा कि राज्य में संगठन और सरकार के समन्वय से विकास और जनविश्वास दोनों में निरंतर वृद्धि हुई है।

भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के सरल, सक्रिय और कार्यकर्ता-केंद्रित नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका कोकराझार लोकसभा क्षेत्र में प्रवास संगठन के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है और इससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और एनडीए के सहयोगी दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने तथा राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS

मकान मालिकों से किरायेदारों का अनिवार्य सत्यापन कराने, छत्तीसगढ़ पुलिस के ‘समाधान एप’ में पंजीयन कर राज्य एवं अन्य राज्यों से आने वाले किरायेदारों की जानकारी दर्ज करने तथा थाना/चौकी प्रभारियों को मकान मालिकों को जागरूक कर नोटिस जारी करने एवं फेरीवालों का दस्तावेज सत्यापन कराने दिये गये निर्देश।

मुंगेली जिले में भारी बारिश के मद्देनजर -जन-धन की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ जिला प्रशासन अलर्ट- कलेक्टर                              व्यापक सुरक्षा एवं एहतिहात के कलेक्टर ने दिए निर्देश