
संचालक संस्था – समर्पित गरीबी उन्मूलन एवं सामाजिक अनुसंधान केंद्र, बिलासपुर, छत्तीसगढ़
लोरमी, 11 मार्च 2026।
ग्राम पंचायत गोल्हापारा में मजदूरों के लिए वित्तीय साक्षरता सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समर्पित संस्था के काउंसलर बालमुकुंद पटेल द्वारा उपस्थित मजदूरों एवं ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
सत्र के दौरान जनधन खातों एवं निष्क्रिय खातों का KYC, नया जनधन खाता खोलना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना तथा सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही साइबर फ्रॉड से बचाव, हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा बैंकिंग शिकायत के लिए 14448 की जानकारी भी दी गई। इसके अतिरिक्त विभिन्न शासकीय ऋण योजनाओं के बारे में भी बताया गया।
बताया गया कि भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार बैंक खातों का पुनः-KYC समय-समय पर कराना आवश्यक है, जिससे खाताधारक अपने बैंक खाते का सुचारू रूप से संचालन कर सकें।
कार्यक्रम में विशेष रूप से ग्राम पंचायत गोल्हापारा के सरपंच अमन तिवारी, उप सरपंच गेंदलाल साहू, सचिव रामकुमार यादव, कोटवार शिवराम गंधर्व, पंचगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
- कोनी पुलिस ने चोरी के तीन मामलों का किया खुलासा, 4.81 लाख का मशरूका बरामद - September 21, 2026
- लोरमी में जनभागीदारी से कोतरी नदी की सूरत बदलने की मुहिम, तीसरे रविवार को भी युवाओं और नागरिकों ने पार्षद के नेतृत्व में किया श्रमदान - September 20, 2026
- लोरमी पुलिस की ताबड़तोड़ बड़ी कार्रवाई: 6 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार - September 20, 2026



