लेटेस्ट न्यूज़
ब्राउन शुगर सहित 05 आरोपियों को पकड़कर मुंगेली पुलिस ने भेजा जेल में: मिली बड़ी सफलता | लोरमी क्षेत्र में ताबड़तोड़ विकास की सौगात उपमुख्यमंत्री श्री साव द्वारा: क्षेत्र की चार सड़कों के लिए डिप्टी सीएम साव ने दी 10 करोड़ की सौगात | राष्ट्र सर्वोपरि — वीरता, त्याग और संकल्प का पावन स्मरण 🇮🇳वीर सैनिक की पुण्यतिथि  पूर्व सैनिक संगठन, मुंगेली की अगुवाई में गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। | युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के गिरफ्तारी के विरोध लोरमी में युवा कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन | पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ जांजगीर–अकलतरा संगठनात्मक प्रवास : राष्ट्रभाव, सम्मान और समर्पण का प्रेरक अध्याय | मनियारी नदी में रेत खनन कर ट्रेक्टर मालिकों की मनमानीः गाँव के मुक्तिधाम को बनाये अवैध परिवहन का रास्ता ! आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन.. |

RECENT POSTS

शराबी पिता ने बच्चे का सायकल गिरवी रख शराब पी, पुलिस ने एक स्कूली बच्चे के भविष्य को अंधकार से बचा लिया,

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

पुलिस ने सायकल को छुडवाया

जितेन्द्र कुमार पाठक

लोरमी – लालपुर ग्राम पत्थरताल निवासी सरिता भास्कर, पत्नी रेखचंद भास्कर ने थाना लालपुर में आकर लिखित शिकायत दर्ज कराई कि उसका पति आदतन शराबी है, और शराब पीने के लिए आए दिन पैसे की मांग करता है। विरोध करने पर वह मारपीट करता है और घर का सामान तक बेच देता है।

सरिता ने बताया कि दो दिन पहले रेखचंद ने उनके बेटे की साइकिल, जिससे वह रोज़ाना 5 किलोमीटर दूर स्कूल आता-जाता है, गांव कुथुरताल के एक व्यक्ति को 500 रुपये के बदले गिरवी रख दी थी और उस राशि से शराब पी गया।

पुलिस ने दिखाई संवेदनशीलता, तुरंत की कार्यवाही : थाना प्रभारी लालपुर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत प्रधान आरक्षक और दो पुलिसकर्मियों की टीम को ग्राम पत्थरताल भेजा। वहां उन्होंने रेखचंद को बुलाकर समझाइश दी और फिर गिरवी रखी गई साइकिल को 500 रुपये अदा कर छुड़वाया, जिसे उसी समय बच्चे को लौटा दिया गया।

साइकिल पाकर बच्चे के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई, और ग्रामीणों ने थाना पुलिस की इस मानवीय कार्यवाही की खूब सराहना की।

अमित कुमार गुप्ता थाना प्रभारी ने की अपील थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से अपील की किः “यदि कोई व्यक्ति अपने घरेलू सामान या बच्चों की जरूरी सामग्री को पैसे के बदले गिरवी रखता है, तो ऐसे व्यक्तियों को पैसे न दें। ऐसी स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।”

“पुलिस का एक रूप यह भी है”: थाना लालपुर की यह पहल पुलिस के संवेदनशील और सामाजिक रूप को दर्शाती है। ऐसे मामलों में मानवीय दृष्टिकोण अपनाकर पुलिस ने समाज में एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS