लेटेस्ट न्यूज़
ब्राउन शुगर सहित 05 आरोपियों को पकड़कर मुंगेली पुलिस ने भेजा जेल में: मिली बड़ी सफलता | लोरमी क्षेत्र में ताबड़तोड़ विकास की सौगात उपमुख्यमंत्री श्री साव द्वारा: क्षेत्र की चार सड़कों के लिए डिप्टी सीएम साव ने दी 10 करोड़ की सौगात | राष्ट्र सर्वोपरि — वीरता, त्याग और संकल्प का पावन स्मरण 🇮🇳वीर सैनिक की पुण्यतिथि  पूर्व सैनिक संगठन, मुंगेली की अगुवाई में गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। | युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के गिरफ्तारी के विरोध लोरमी में युवा कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन | पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ जांजगीर–अकलतरा संगठनात्मक प्रवास : राष्ट्रभाव, सम्मान और समर्पण का प्रेरक अध्याय | मनियारी नदी में रेत खनन कर ट्रेक्टर मालिकों की मनमानीः गाँव के मुक्तिधाम को बनाये अवैध परिवहन का रास्ता ! आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन.. |

RECENT POSTS

सट्टा-पट्टी लिखते हुये किया गया आरोपी को गिरफ्तार, 760 रूपये किया गया जप्त

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

मुंगेली – मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध गतिविधियों जुआ, सट्टा, मादक पदार्थ बिक्री व तस्करी करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने निर्देश दिया गया है। उक्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली नवनीत कौर छाबड़ा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली मयंक तिवारी से मार्गदर्शन प्राप्त कर दिनांक 28 अप्रैल को थाना फास्टरपुर-सेतगंगा पुलिस को देहात भ्रमण पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बड़े जल्ली महामाया मंदिर के पास पेड़ के नीचे 1 व्यक्ति कागज में अंकों पर पैसों का हार-जीत का सट्टा-पट्टी लिख रहा है कि मुखबीर सूचना तस्दीक हेतु फास्टरपुर – सेतगंगा पुलिस द्वारा गवाहों के साथ रवाना हुये, मुखबीर द्वारा बताये स्थान ग्राम बड़े जल्ली महामाया मंदिर के पास पेड़ के नीचे एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़े जिसे पूछताछ व गवाहों के समक्ष चेक करने पर वह व्यक्ति अपना नाम रवि कुमार अंचल पिता फुदूकराम अंचल उम्र 37 वर्ष साकिन विचारपुर थाना फास्टरपुर-सेतगंगा, जिला मुंगेली का होना बताया जिसके कब्जे से 760 रूपये, एक कोरा कागज में लाइन खींचकर अंक में लिखा सट्टा-पट्टी एवं पेन को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना फास्टरपुर-सेतगंगा में अपराध क्रमांक 13/2025 धारा 6 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 पंजीबद्ध कर विधिवत् कार्यवाही किया गया एवं पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े थाना प्रभारी सेतगंगा-फास्टरपुर, उप निरीक्षक पारख राम साहू, सउनि विजय बंजारा, आरक्षक मुकेश ठाकुर एवं अजय रावत की अहम भूमिका रही।

मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS