शिक्षक संघर्ष मोर्चा,ब्लॉक इकाई लोरमी का एकदिवसीय सेवा सुरक्षा पद यात्रा, धरना रैली

लोरमी : सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन,नवीन शिक्षक संघ एवं सर्व शिक्षा संघ के प्रांतीय आह्वान पर ब्लॉक इकाई लोरमी द्वारा भीषण बरसात के बावजूद धरना स्थल जनपद पंचायत लोरमी के सामने बड़ी संख्या में,राज्य सरकार के शिक्षक विरोधी नीतियों का विरोध करते हुए, वेतन विसंगति को दूर करने और टेट की अनिवार्यता को समाप्त करवाने हेतु,सेवा सुरक्षा एवं अन्य समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।धरना स्थल जनपद पंचायत लोरमी से लेकर एस डी एम कार्यालय लोरमी तक सेवा सुरक्षा पद यात्रा रैली के साथ मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी लोरमी को ज्ञापन सौंपा गया।

इस दौरान प्रांतीय महामंत्री अभिजीत तिवारी,जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष सुलभ त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष अजय साहू,ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र राठौर ,नरेश दुबे,रामप्रसाद डिंडोर,आशीष जायसवाल,ओमप्रकाश साहू,नाजिर मोहम्मद,राकेश साहू,संस्कार साहू,रामप्रकाश ध्रुव,प्रेमलता मरकाम, वरिषा मंडावी,संतुष्टि राजपूत,अश्वनी साहू,के साथ साथ सैकड़ों की संख्या में शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही।

- कोतरी नाला की सफाई कर वार्ड के पार्षद ने दिया स्वच्छता का संदेश - September 7, 2026
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं श्री श्री 108 श्री स्वामी शिवानंद जी महाराज के अवतरण दिवस पर विशेष आयोजन - September 5, 2026
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी प्रेम और संस्कृति से जुड़े रहने का पर्व : उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव हुए शामिल - September 5, 2026



