गाय में सफल सिजेरियन आपरेशन संपन्न

लोरमी: वार्ड क्रमांक 8 लोरमी के निवासी कुंवरमन निषाद पिता परसराम निषाद की गाय का रोड एक्सीडेंट के कारण कूल्हे की हड्डी दब गई थी
चूंकि गाय प्रेगनेंट थी प्रसव का समय नजदीक आने पर गाय का प्रसव नहीं हो पा रहा था मालिक द्वारा पशु चिकित्सालय संपर्क करने पर चेक किया गया एवं पता चला कि कूल्हे के हड्डी के चोटिल होने के कारण सामान्य प्रसव संभव नहीं है अतः आपरेशन की सहमति मालिक द्वारा दिए जाने उपरांत सिजेरियन आपरेशन किया गया एवं नवजात बछिया को सफलतापूर्वक ऑपरेशन द्वारा निकाला गया

गाय एवं बछिया दोनों स्वास्थ्य है

बहुत ही सराहनीय कार्य पशु चिकित्सा टीम द्वारा
इस कार्य में लोरमी की पूरी पशु चिकित्सा टीम डॉ प्रमोद नामदेव , डॉ ओम प्रकाश बघेल,डॉ शिव पटेल, विनोद खूंटे , चलित चिकित्सा इकाई के डॉ दुष्यंत ध्रुव एवं सहयोगी ओम शर्मा का योगदान रहा
- ब्राउन शुगर सहित 05 आरोपियों को पकड़कर मुंगेली पुलिस ने भेजा जेल में: मिली बड़ी सफलता - March 1, 2026
- लोरमी क्षेत्र में ताबड़तोड़ विकास की सौगात उपमुख्यमंत्री श्री साव द्वारा: क्षेत्र की चार सड़कों के लिए डिप्टी सीएम साव ने दी 10 करोड़ की सौगात - February 28, 2026
- राष्ट्र सर्वोपरि — वीरता, त्याग और संकल्प का पावन स्मरण 🇮🇳वीर सैनिक की पुण्यतिथि पूर्व सैनिक संगठन, मुंगेली की अगुवाई में गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। - February 27, 2026



