लेटेस्ट न्यूज़
नकली, अवमानक एवं अवैध नारकोटिक औषधियों की रोकथाम हेतु एवं अन्य राज्यों से लाई गई औषधियों की राज्यव्यापी विशेष सघन प्रवर्तन अभियान जारी | शिक्षक संघर्ष मोर्चा,ब्लॉक इकाई लोरमी का एकदिवसीय सेवा सुरक्षा पद यात्रा, धरना रैली | सावन मिलन समारोह : केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा—हमारी संस्कृति और परंपराओं को सशक्त बनाते हैं ऐसे आयोजन | बकुलमुनी आश्रम मलगा में भक्ति, गुरु-सानिध्य और शिव आराधना की दिव्य अनुभूति, | भाजपा की कार्यसंस्कृति में जनसेवा सर्वोपरि, सहयोग केंद्र में तोखन साहू ने सुनीं जनता की बातें | नकली, अवमानक एवं अवैध नारकोटिक औषधियों की रोकथाम हेतु सघन जांच अभियान जारी |
लेटेस्ट न्यूज़
नकली, अवमानक एवं अवैध नारकोटिक औषधियों की रोकथाम हेतु एवं अन्य राज्यों से लाई गई औषधियों की राज्यव्यापी विशेष सघन प्रवर्तन अभियान जारी | शिक्षक संघर्ष मोर्चा,ब्लॉक इकाई लोरमी का एकदिवसीय सेवा सुरक्षा पद यात्रा, धरना रैली | सावन मिलन समारोह : केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा—हमारी संस्कृति और परंपराओं को सशक्त बनाते हैं ऐसे आयोजन | बकुलमुनी आश्रम मलगा में भक्ति, गुरु-सानिध्य और शिव आराधना की दिव्य अनुभूति, | भाजपा की कार्यसंस्कृति में जनसेवा सर्वोपरि, सहयोग केंद्र में तोखन साहू ने सुनीं जनता की बातें | नकली, अवमानक एवं अवैध नारकोटिक औषधियों की रोकथाम हेतु सघन जांच अभियान जारी |

RECENT POSTS

नकली, अवमानक एवं अवैध नारकोटिक औषधियों की रोकथाम हेतु एवं अन्य राज्यों से लाई गई औषधियों की राज्यव्यापी विशेष सघन प्रवर्तन अभियान जारी

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

नकली, अवमानक एवं अवैध नारकोटिक औषधियों की रोकथाम हेतु एवं अन्य राज्यों से लाई गई औषधियों की राज्यव्यापी विशेष सघन प्रवर्तन अभियान दिनांक 19/08/2026 से दिनांक 25/08/2026 तक

नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन नवा रायपुर के निर्देशानुसार जिला मुंगेली के नागरिकों को सुरक्षित एंव गुणवत्ता युक्त औषधियों उपलब्ध कराने हेतु दिनांक 19/08/2026 से दिनांक 25/08/2026 तक नकली, अवमानक एव अवैध नारकोटिक औषधियों की रोकथान एवं अन्य राज्य से लाई औषधियों की जांच हेतु अभियान संचालित किया जा रहा है।

स्वास्थ्य सचिव लोक स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़, नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन नवा रायपुर के निर्देशानुसार जिला मुंगेली में जिला दंडाधिकारी मुंगेली व अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में दिनांक 21/08/2026 को औषधि विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा जिला मुंगेली में तिसरे दिवस अन्य राज्यों से क्रय किये गये औषधियों एवं स्वापक एवं मनः प्रभावी औषधियों के क्रय-विक्रय संबंधित दस्तावेजों की जांच हेतु निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण की कार्यवाही में मेसर्स राजपूत कृष्णा मेडिकल स्टोर्स मुंडादेवरी पथरिया, मेसर्स डी. के. मेडिकल स्टोर्स देवरहट लोरमी, मेसर्स महारानी मेडिकल स्टोर्स देवरहट लोरमी, मेसर्स अयांश मेडिकल स्टोर्स देवरहट लोरमी में कुल 04 औषधि विक्रेताओं का अन्य राज्यों से क्रय किये गये औषधियों की जांच की गई साथ ही दो नमूना 1. Dexona (Dexamethasone Tablets IP) Batch No BEB1230 Mfg By Zydus Healthcare Limited At Plot No.407, Ahmedabad Ind. Estate Sarkhej -Bavla Road, Moraiya, Tal Sanand District Ahmedabad 382210 2. Megamox CV 625 (Amoxycillin And Potassium Clavulanate Tablets I.P.) Bathch No.MRL0706 Mfg By Akums. Drugs & Pharmaceuticals Ltd. At Plot No. 16, Vardhman Industrial Estate, Vill Bahadarpur Saini N.H. 58, Haridwar 247667 (Uttarakhand), India संकलन कर स्तर जांच हेतु राज्य औषधि प्रयोगशाला परीक्षण कालीबाड़ी रायपुर लैब भेजा गया। एवं केमिस्टों को निर्देशित किया गया गया की औषधियों का विक्रय वैध डाक्टर की पर्ची पर ही करें। निरीक्षण के दौरान दुकानों में फार्मासिस्ट नही होने एवं औषधियों के क्रय-विक्रय रिकार्ड संधारित नही पाये जाने के कारण औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के तहत् कार्यवाही की जा रही है।

स्वास्थ्य सचिव लोक स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़, नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन नया रायपुर के निर्देशानुसार जिला मुंगेली में जिला दंडाधिकारी मुंगेली व अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में दिनांक 22/08/2026 को औषधि विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा जिला मुंगेली में चौथे दिवस अन्य राज्यों से क्रय किये गये औषधियों एवं स्वापक एवं मनः प्रभावी औषधियों के क्रय-विक्रय संबंधित दस्तावेजों की जांच हेतु निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की कार्यवाही में मेसर्स सोनम मेडिकल स्टोर्स पुछेली पथरिया, मेसर्स आस्था मेडिकोज पथरिया मोड़ जरहागांव, मेसर्स अजय मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर्स बरेला मुंगेली, मेसर्स हरिश मेडिकल स्टोर्स मुंगेली, मेसर्स के.के. मेडिकल स्टोर्स बरेला में कुल 05 औषधि विक्रेताओं फर्मों में औषधियो कय विकय रिकाडो की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान दुकानों में फार्मासिस्ट नहीं होने एवं औषधियों के क्रय-विक्रय रिकार्ड संधारित नही पाये जाने के कारण औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के तहत् कार्यवाही की जा रही है।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS