लेटेस्ट न्यूज़
ब्राउन शुगर सहित 05 आरोपियों को पकड़कर मुंगेली पुलिस ने भेजा जेल में: मिली बड़ी सफलता | लोरमी क्षेत्र में ताबड़तोड़ विकास की सौगात उपमुख्यमंत्री श्री साव द्वारा: क्षेत्र की चार सड़कों के लिए डिप्टी सीएम साव ने दी 10 करोड़ की सौगात | राष्ट्र सर्वोपरि — वीरता, त्याग और संकल्प का पावन स्मरण 🇮🇳वीर सैनिक की पुण्यतिथि  पूर्व सैनिक संगठन, मुंगेली की अगुवाई में गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। | युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के गिरफ्तारी के विरोध लोरमी में युवा कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन | पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ जांजगीर–अकलतरा संगठनात्मक प्रवास : राष्ट्रभाव, सम्मान और समर्पण का प्रेरक अध्याय | मनियारी नदी में रेत खनन कर ट्रेक्टर मालिकों की मनमानीः गाँव के मुक्तिधाम को बनाये अवैध परिवहन का रास्ता ! आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन.. |

RECENT POSTS

गोड़खाम्ही में समाधान शिविर आयोजित, 09 हजार से अधिक आवेदन निराकृत

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

सुशासन तिहार: 01 हजार 500 हितग्रहियों का आवास प्लस 2.0 में जोड़ा गया नाम

ब्युरो चीफ – जितेन्द्र कुमार पाठक

लोरमी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप सुशासन तिहार अंतर्गत चल रहे तीसरे चरण के तहत लोरमी विकासखण्ड के ग्राम गोड़खाम्ही में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी ने बताया कि गोड़खाम्ही क्लस्टर अंतर्गत 15 ग्राम पंचायतों से मांग एवं शिकायत संबंधी कुल 09 हजार 481 आवेदन प्राप्त हुए थे, इनमें से 09 हजार 473 आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण कर आवेदकों को राहत पहुंचाई गई है। इस दौरान जनपद पंचायत लोरमी के अध्यक्ष श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह शामिल हुई और विभागीय स्टॉल का अवलोकन कर आमजनों को योजनाओं की जानकारी देने के निर्देश दिए तथा लोगों को योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित किया।

शिविर में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया, इनमें पीएम आवास प्लस 2.0 में 01 हजार 500 हितग्राहियों का नाम जोड़ा गया, स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत 124 नए शौचालय स्वीकृत किया गया, 94 नवीन जॉब कार्ड, क्रेड़ा विभाग द्वारा 03 सोलर स्ट्रीट लाइट व 06 सोलर मॉड्यूल पम्प एवं 146 नवीन राशनकार्ड तथा आयुष्मान कार्ड व किसान किताब प्रदान किया गया व 38 में नाम जोड़ने व काटने संबंधी कार्य तथा 139 हैण्डपम्पों का सुधार कार्य किया गया। इस दौरान गुरमीत सलुजा, विक्रम सिंह, रत्ना देवी काठले, रवि शर्मा, राजेंद्र साहु,  उत्तम साहू, कोमल साहू स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, संबंधित अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS