लेटेस्ट न्यूज़
ब्राउन शुगर सहित 05 आरोपियों को पकड़कर मुंगेली पुलिस ने भेजा जेल में: मिली बड़ी सफलता | लोरमी क्षेत्र में ताबड़तोड़ विकास की सौगात उपमुख्यमंत्री श्री साव द्वारा: क्षेत्र की चार सड़कों के लिए डिप्टी सीएम साव ने दी 10 करोड़ की सौगात | राष्ट्र सर्वोपरि — वीरता, त्याग और संकल्प का पावन स्मरण 🇮🇳वीर सैनिक की पुण्यतिथि  पूर्व सैनिक संगठन, मुंगेली की अगुवाई में गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। | युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के गिरफ्तारी के विरोध लोरमी में युवा कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन | पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ जांजगीर–अकलतरा संगठनात्मक प्रवास : राष्ट्रभाव, सम्मान और समर्पण का प्रेरक अध्याय | मनियारी नदी में रेत खनन कर ट्रेक्टर मालिकों की मनमानीः गाँव के मुक्तिधाम को बनाये अवैध परिवहन का रास्ता ! आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन.. |

RECENT POSTS

टाटा मैजिक चोरी करने वाले आरोपी को सरगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमाण्ड पर

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

टाटा मैजिक चोरी करने वाले आरोपी को सरगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमाण्ड पर

जितेन्द्र पाठक की रिपोर्ट

➡️ आरोपी संजय पटेल से चोरी के टाटा मैजिक क्रमांक सीजी-12-बीडी-8335 कीमती 2.50 लाख एवं 01 नग मोसा होण्डा साइन क्र.सीजी-07-3321 कीमती 30000 रूपये कुल 2.80 लाख को किया गया जप्त

मुंगेली – पुलिस से मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी नंदू साहू पिता सगुन साहु उम्र 32 वर्ष निवासी सांवा थाना सरगांव जिला मुंगेली छ.ग. का दिनांक 4 अक्टूबर को रोज की तरह गैस डिलेवरी कर वाहन टाटा मैजिक गोल्ड क्रमांक सीजी 12 बीडी 8335 को गोदाम के अंदर आफिस के सामने खड़ी कर मेन गेट पर ताला लगाकर अपने घर चला गया था कि रात्री करीब 09.00 बजे मैं मछली पकड़ने के लिये गांव के नाला में जाली लगाया था करीबन रात्रि 12.30 बजे नाला से पथरिया मोड राजश्री गुटखा लेने मोटर सायकल से आ रहा था तो देखा की गैस गोदाम का मेन गेट खुला हुआ था पास जाकर देखा गेट में ताला नहीं था अंदर खड़ी डिलेवरी वाहन टाटा मैजिक छोटा हाथी नही था कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना सरगांव मे अपराध क्रमांक 147/25 धारा 305(ए), 332 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामला चोरी के प्रकरण का होने से मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के द्वारा त्वरित कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया जिसके परिपालन मे अति.पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं अनुविभागीय अधिकारी नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन मे थाना सरगांव पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपी व चोरी गये टाटा मैजिक की लगातार पतासाजी की जा रही थी कि जरिये मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति बैतलपुर अंडर ब्रिज में काफी देर से टाटा मैजिक वाहन एवं मोटर सायकल होण्डा साईन को टाटा मैजिक के उपर रखकर काफी समय से संदिग्ध स्थित पर खड़ा है कि सूचना पर पुलिस स्टाफ द्वारा घेराबंदी कर संजय पटेल पिता स्व. ईतवारी उम्र 43 वर्ष निवासी बिरकोना थाना कोनी जिला बिलासपुर छ.ग. को पकडे थाना लाकर पूछताछ किया गया जो आरोपी के द्वारा टाटा मैजिक क्रमांक सीजी 12 बीडी 8335 को चोरी करना साथ ही होण्डा साईन सीजी 07 एई 3321 को भिलाई से चोरी करना स्वीकार करने पर आरोपी से टाटा मैजिक क्रमांक सीजी 12 बीडी 8335 कीमती 2.50 लाख रूप्ये एवं होण्डा साईन सीजी 07 एई 3321 कीमती 30000 रूप्ये कुल कीमती 2.80 लाख रूप्ये को आरोपी के कब्जे से जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सबूत का पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 06.10.2025 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी सरगांव संतोष शर्मा, अशोक कौशिक, नरेश यादव, भेषज पाण्डेकर, सुरज धुरी की अहम भुमिका रही।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS