
ब्युरो चीफ – जितेन्द्र कुमार पाठक
लोरमी – राजपूत युवा मोर्चा लोरमी द्वारा जनहित में लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में दूरस्थ अंचल में निवासरत कोसाबाड़ी निवासी अनुराग सिंह पिता भुनेश्वर सिंह राजपूत वाहन दुर्घटना में चोटिल हो गया था। इनके इलाज व उत्थान के लिए भामाशाह जैसे दानवीर जो हाथ उठाकर दान करते हैं उनकी सहयोग राशि को एकत्रित कर राजपूत युवा मोर्चा ने जरूरत मंद तक पहुंचाने का कार्य किया। पीड़ित से मिलकर उनका हाल-चाल जाना गया उनके कुशल मंगल, शीघ्र स्वास्थ्य, एवं दीर्घायु होने की कामना की गई। पीड़ित परिवार को 40000 हजार (चालिस हजार) रुपए का आर्थिक मदद किया गया। राजपूत युवा मोर्चा के अभियान में सहयोग करने वाले उन सभी सामाजिक लोगों का मोर्चा धन्यवाद ज्ञापित करता है।

Latest posts by Jitendra pathak -जिला ब्यूरो मुंगेली (see all)
- डिंडौरी से बटहा तक तिरंगा यात्रा आज, शामिल होंगे साव - August 11, 2025
- आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने करका में जनजातीय बहनों के साथ मनाया रक्षाबंधन - August 10, 2025
- फास्टरपुर महाविद्यालय सेतगंगा में आयोजित हुआ दीक्षारंभ कार्यक्रम - August 8, 2025