अज्ञात व्यक्ति के द्वारा जैतखाम को जलाने की की गई कोशिश शिकायत पर पुलिस ने विवेचना की जारी



जितेन्द्र पाठक
लोरमी: थाना क्षेत्र के ग्राम झझपुरी कला में शनिवार तड़के अज्ञात असामाजिक तत्वो के द्वारा गांव में स्थित श्वेत खम्भ को जलाने की कोशिश की गई जिसकी जानकारी होते ही समाज के लोगों के द्वारा लोरमी थाना पहुंचकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत की गई। जीसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन में लग गई है वहीं सामाजिक सौहाद्र ना बिगड़े इसके लिए ग्राम झझपुरी कला में पुलिस प्रशासन के साथ-साथ जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है वही इस मामले में पुलिस विभाग के द्वारा फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है जिनके द्वारा घटनास्थल से सैंपल लिया गया है।
- ब्राउन शुगर सहित 05 आरोपियों को पकड़कर मुंगेली पुलिस ने भेजा जेल में: मिली बड़ी सफलता - March 1, 2026
- लोरमी क्षेत्र में ताबड़तोड़ विकास की सौगात उपमुख्यमंत्री श्री साव द्वारा: क्षेत्र की चार सड़कों के लिए डिप्टी सीएम साव ने दी 10 करोड़ की सौगात - February 28, 2026
- राष्ट्र सर्वोपरि — वीरता, त्याग और संकल्प का पावन स्मरण 🇮🇳वीर सैनिक की पुण्यतिथि पूर्व सैनिक संगठन, मुंगेली की अगुवाई में गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। - February 27, 2026



