लेटेस्ट न्यूज़
ब्राउन शुगर सहित 05 आरोपियों को पकड़कर मुंगेली पुलिस ने भेजा जेल में: मिली बड़ी सफलता | लोरमी क्षेत्र में ताबड़तोड़ विकास की सौगात उपमुख्यमंत्री श्री साव द्वारा: क्षेत्र की चार सड़कों के लिए डिप्टी सीएम साव ने दी 10 करोड़ की सौगात | राष्ट्र सर्वोपरि — वीरता, त्याग और संकल्प का पावन स्मरण 🇮🇳वीर सैनिक की पुण्यतिथि  पूर्व सैनिक संगठन, मुंगेली की अगुवाई में गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। | युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के गिरफ्तारी के विरोध लोरमी में युवा कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन | पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ जांजगीर–अकलतरा संगठनात्मक प्रवास : राष्ट्रभाव, सम्मान और समर्पण का प्रेरक अध्याय | मनियारी नदी में रेत खनन कर ट्रेक्टर मालिकों की मनमानीः गाँव के मुक्तिधाम को बनाये अवैध परिवहन का रास्ता ! आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन.. |

RECENT POSTS

शिव मंदिर में एक दिवसीय हरिकीर्तन का हुआ समापन, 24 घण्टे लगातार चला कीर्तन,

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

जितेन्द्र कुमार पाठक

लोरमी – लोरमी नगर के राजाबाड़ा के पास शिव मंदिर में एकदिवसीय हरिकीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें आसपास ग्राम से भजन मंडली के द्वारा हरिकीर्तन किया गया। हरिकीर्तन चालू होते ही बारिश की झड़ी लगी जो अब तक लगी है।

श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ का पूजा अर्चना करने का मास रहता इस मास में श्रद्धालुओं के द्वारा शिव भोलेनाथ का विशेष पूजा अर्चना किया जाता है खासकर सोमवार के दिन विशेष महता है काफी श्रद्धालु अपने घर मे भी पूजा कराते है।

सावन माह में लोरमी नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 5 स्थित शिव मंदिर काफी श्रद्धालु पूजा अर्चना करने पहुँचते है विधि विधान से पूजा अर्चना कर जल अर्पित किया जाता है वही शिव मंदिर में प्रति वर्ष हरि कीर्तन का आयोजन किया जाता है इस वर्ष नागपंचमी के अवसर पर एक दिवसीय 28 जुलाई सोमवार से 29 जुलाई मंगलवार तक एक दिवसीय हरिकीर्तन का अयोजन किया है।

हरिकीर्तन में लोरमी, लपटी, नावाडीह, भारतपुर, पाली सहित आसपास से आये हुए भजन मंडलियों के द्वारा 24 घण्टे शिव आराधना, हरे रामा, हरे कृष्णा, कृष्णा कृष्णा हरे हरे हरे, हरे रामा हरे रामा हरे रामा हरे हरे के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान होता रहा। हरिकीर्तन समापन के बाद विशेष पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया। हरिकीर्तन योजन में खत्री परिवार का विशेष योगदान रहा।

हरिकीर्तन आयोजन से होती है बारिश –

सावन में हरिकीर्तन की अलग की महत्ता है हरिकीर्तन से अच्छी बारिश भी होती है कुछ लोगो का कहना है बारिश जब जब नही होती थी तो टोलियों के द्वारा दिन रात लगातार कीर्तन कर इंद्र देव व भोलेनाथ सहित देवो का मनाया जाता था जिससे बारिश होने लगती थी। वही जब से नगर में हरिकीर्तन प्रारंभ हुआ लगातार बारिश हो रही है।

दीपक महाराज ने बताया कि हरिकीर्तन का आयोजन एक दिवसीय 24 घण्टे किया गया हरिकीर्तन से पूरा नगर भक्तिमय हो गया है।

घनश्याम खत्री ने कहा कि आसपास ग्राम से भजन मंडली के द्वारा आकर हरिकीर्तन किया गया है काफी वर्षो से मंदिर में आयोजन होते आ रहा है।

मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS