लेटेस्ट न्यूज़
जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी बने विश्वास दुबे, सोशल मीडिया सह संयोजक के लिए देवेन्द्र केशरवानी को मिली जिम्मेदारी | प्रदेश संयोजक बने लोरमी के किसान पुत्र फौजी संतोष साहू | छत्तीसगढ़ राज्य शालेय शतरंज़ 19 वर्ष बालक – बालिका टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप बेंगळूरू , कर्नाटक के लिए रवाना | गुरु ज्ञान प्रकाश पर्व में चारों गुरुजनों की संयुक्त उपस्थिति, मुंगेली में उमड़ा आस्था का सैलाब | गीता जयंती की पर्व पर नंदेश्वर आश्रम बरपाली में दो दिवसीय संत भगवंत दर्शन मेला का आयोजन श्री श्री 108 श्री स्वामी शिवानंद महाराज जी के सानिध्य में | छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।भविष्य की योजनाओं और वार्षिक कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई |

RECENT POSTS

उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर मनियारी जलाशय से छोड़ा गया पानी,. 1.29 लाख एकड़ क्षेत्र में खरीफ फसलों के लिए किसानों को मिलेगी राहत

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर मनियारी जलाशय से छोड़ा गया पानी

1.29 लाख एकड़ क्षेत्र में खरीफ फसलों के लिए किसानों को मिलेगी राहत

मुंगेली, 08 अगस्त 2025// लोरमी विकासखंड के ग्राम खुड़िया में स्थित राजीव गांधी जलाशय (मनियारी) से 01 लाख 29 हजार एकड़ क्षेत्र में खरीफ फसलों के लिए पानी छोड़ा गया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को खरीफ फसलों की सिंचाई हेतु जल उपलब्ध होगा। कलेक्टर  कुन्दन कुमार ने जल वितरण व्यवस्था की निगरानी और किसानों तक समय पर जल पहुंचाने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि जिले के किसानों को बिना किसी बाधा के सिंचाई जल उपलब्ध हो।

जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि खुड़िया जलाशय वर्तमान में 150.68 मि.घ.मी. अर्थात 102 प्रतिशत पानी भरा हुआ है और वेस्ट वियर के माध्यम से भी पानी निकल रहा है। पानी छोड़ने से सिंचाई के साथ ही ग्रामीणों को निस्तारी के लिए जल की सुविधा मिलेगी। साथ ही पशुपालन और विभिन्न कार्यों में भी राहत मिलेगी। जलाशय का गेट खुलने के बाद क्षेत्र के लोगों ने उप मुख्यमंत्री, कलेक्टर और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS