लेटेस्ट न्यूज़
लोरमी मुख्य मार्ग की ऊँचाई यथावत रखने व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मांग आज जनदर्शन में | जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं  520 से अधिक आवेदकों ने डिप्टी सीएम के समक्ष रखी अपनी मांगें एवं समस्याएं | जनदर्शन: लोरमी में 14 अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री श्री साव सुनेंगे आम नागरिकों की समस्याएं | मुंगेली पुलिस के ‘पहल’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके | डिप्टी सी एम साव ने पुल और सड़क के कार्य को लेकर अधिकारियों की लगाई क्लास | सेवा संकल्प अभियान के तहत लोरमी और ग्राम लगरा में सेवा सेतु शिविर आयोजित |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

बच्चे को प्रताड़ित करने की शिकायत पर आरोपीयां को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

🔶 बच्चे को प्रताड़ित करने की शिकायत पर थाना कोटा में अपराध पंजीबद्ध

🔶 आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

थाना कोटा को दिनांक 27/11/2025 को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, बिलासपुर की टीम द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड क्रमांक 01, राममंदिर चौक के पास, करगीरोड कोटा में 04 वर्षीय बालक को उसकी कथित गोदनामा माता राजकुमारी भैना द्वारा लगातार गाली-गलौज, मारपीट एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

उक्त मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा त्वरित कार्रवाई करने निर्देशित किए जाने पर, निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं एसडीओपी कोटा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोटा के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची। टीम द्वारा बालक की स्थिति, चोटों एवं प्रताड़ना के तथ्यों के आधार पर प्राथमिक पुष्टि की गई।

प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए प्राप्त आवेदन एवं साक्ष्यों के आधार पर थाना कोटा पुलिस द्वारा आरोपीयां राजकुमारी भैना, पति स्व. राजकुमार भैना, उम्र 34 वर्ष, निवासी पड़ावपारा, राममंदिर के पास, कोटा के विरुद्ध धारा 115(2), 296 भारतीय न्याय संहिता (BNS), धारा 75 किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 के अपराध पंजीबद्ध किया गया।

प्रकरण में आरोपीयां को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

पीड़ित बालक को आवश्यक सुरक्षा, उपचार एवं देखरेख हेतु संबंधित विभाग के माध्यम से सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में उप निरी. मीना ठाकुर, म.आर.दीपिका लोनिया, आर. दीप सिंह, प्रफुल्ल यादव का सराहनीय योगदान रहा है।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS