लेटेस्ट न्यूज़
ब्राउन शुगर सहित 05 आरोपियों को पकड़कर मुंगेली पुलिस ने भेजा जेल में: मिली बड़ी सफलता | लोरमी क्षेत्र में ताबड़तोड़ विकास की सौगात उपमुख्यमंत्री श्री साव द्वारा: क्षेत्र की चार सड़कों के लिए डिप्टी सीएम साव ने दी 10 करोड़ की सौगात | राष्ट्र सर्वोपरि — वीरता, त्याग और संकल्प का पावन स्मरण 🇮🇳वीर सैनिक की पुण्यतिथि  पूर्व सैनिक संगठन, मुंगेली की अगुवाई में गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। | युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के गिरफ्तारी के विरोध लोरमी में युवा कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन | पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ जांजगीर–अकलतरा संगठनात्मक प्रवास : राष्ट्रभाव, सम्मान और समर्पण का प्रेरक अध्याय | मनियारी नदी में रेत खनन कर ट्रेक्टर मालिकों की मनमानीः गाँव के मुक्तिधाम को बनाये अवैध परिवहन का रास्ता ! आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन.. |

RECENT POSTS

नवनीत शुक्ला बने जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के मीडिया प्रभारी

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

मुंगेली – जिला कांग्रेस कमेटी में संगठनात्मक मजबूती के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने विगत दिनों हुई विस्तारित बैठक के उपरांत नवनीत शुक्ला को जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया।

इस अवसर पर नवनीत शुक्ला ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो भरोसा उन पर जताया है, उस पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे पार्टी के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे । इस नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नवनीत शुक्ला को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की । गौरतलब है कि कांग्रेस संगठन में मीडिया प्रभारी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। यह पद पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जनसंपर्क के माध्यम से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। ऐसे में नवनीत शुक्ला की यह नियुक्ति संगठन के लिए एक सशक्त कदम मानी जा रही है।

मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS