RECENT POSTS

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी नियमतिकरण सहित लंबित मांगो को लेकर हड़ताल पर- स्वास्थ्य व्यस्था तितरबितर

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

मुंगेली ब्यूरो- जितेन्द्र पाठक

मुंगेली- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी शासन से नियमितीकरण सहित अपनी लंबित मांगों को लेकर हड़ताल पर है! हड़ताल स्थल पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी पहुंचे और हड़तालियों का उत्साह वर्धन किया! उन्होंने जब तक मांग पूरी नहीं होती तब तक हड़ताल मे जोश उत्साह के साथ अनवरत डटे रहने की बात कही! प्रदेश अध्यक्ष के हड़ताल मे पहुंचने से कर्मचारियों मे हड़ताल को आगे बढ़ाने के लिए एक नई ऊर्जा का प्रवाह हुआ और कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर दिनभर डटे रहे! महिला कर्मचारी अपने छोटे छोटे बच्चों के साथ हड़ताल मे शामिल हो रहे है!

धरना स्थल पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमित कुमार मिरी ने कहा कि आज सोमवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल का आठवा दिन है। हड़ताल से स्वास्थ्य व्यवस्था तितरबितर हो चुकी है पर अभी तक सरकार के तरफ से कोई पहल नहीं की जा रही है। जनमानस को जो असुविधा हो रही है इसके जिम्मेदार केवल और केवल वर्तमान सरकार ही है, जो कर्मचारियों से किसी भी प्रकार से वार्तालाप नहीं कर रही है। जो सरकार की बेरुखी जनता के प्रति प्रतीत होता महसूस हो रहा है। संघ ने हड़ताल से पहले 160 से ज्यादा सरकार को ज्ञापन दिए है। कई बार मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। अपनी मांगें रखीं! विधानसभा में विधायक, जिला अध्यक्ष और जितने पार्टी के सम्मानित व्यक्ति है, सभी से अनुशंसा पत्र भी प्राप्त किया! इसके बावजूद कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। सरकार के तरफ से कोई सुनवाई नहीं हुआ, जिससे मजबूर होकर कर्मचारी हड़ताल कर रहे है। जुलाई 2023 में संविदा कर्मचारियों के द्वारा हड़ताल पिछली सरकार के समय किया गया था इस हड़ताल के मंच के माननीय अरुण साव जी, ओ पी चौधरी और विजय शर्मा जी के द्वारा हड़ताली कर्मचारी को आश्वस्त किए थे कि मोदी की गारंटी के तहत जब हमारी सरकर बनेगी तो 100 दिन के भीतर आपको नियमित करेंगे। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि सरकार मोदी की गारंटी को भूल कर कुंभकरण की नींद में सोई हुई है। हड़ताल हड़ताली महिला कर्मचारियों द्वारा पोला त्यौहार हड़ताल स्थल में मनाया गया है और कल तीज भी मनाएगी! उन्होंने कहा कि कर्मचारियों द्वारा तरह-तरह से गतिविधि मांगो को पूरी कराने के लिए की जा रही है लेकिन सरकार द्वारा हमारी मांगो को अनदेखा किया जा रहा है! 27% वेतनवृद्धि स्वीकृति मिलने के बाद भी आदेश जारी नहीं हुए है! इसी वजह से कर्मचारी नाराज हैं और हड़ताल पर हैं। एनएचएम कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। अभी जिला स्तर पर हड़ताल किया जा रहा है कुछ दिनों मे राज्य स्तर पर हड़ताल किया जायेगा! जब तक मांगें लिखित मे पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन की होगी। जिले में NHM कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जिससे सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों और ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही सेवाओं पर बुरा असर पड़ा है! टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं और जन जागरूकता कार्यक्रम ठप हो गए हैं!
हड़ताल मे रवि दीक्षित प्रांतीय कोषाध्यक्ष, अमित दुबे संरक्षक, पवन निर्मलकर अध्यक्ष, मनीष गुप्ता, जितेंद्र गौचंद, सचिन महोबिया, सरिता पाव, दुलेश्वरी यादव, राकेश, कार्तिक राजकुमार साहू, डॉ रुपेश, दुर्गा शंकर तिवार, इंद्रश्वर साहू, अर्चना राही,नागेश भास्कर, ज्योति मरावी, प्रतिमा, नेहा, रीमा, कमलेश्वर, केदार, सुषमा, संतोष, मनीषा टंडन, मेघा श्याम, पुष्पांजलि, रुखमनी, शकुंतला, अंजलि ध्रुव, मनीषा साहू, ममता नवरंग, देवी प्रसाद साहू, अमित ठाकुर, प्रणय सागर, राहुल, विनोद, संगीता निर्मलकर, केनेड़ी, संतोष, विनोद, कमलेश्वर मनहर, ओमप्रकश कुर्रे आदि उपस्थित रहे।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS