मुंगेली।
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में मुंगेली जिले में चलाए जा रहे ‘पहल’ अभियान का सफल क्रियान्वयन जारी है। इसी क्रम में जिले के 11 विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें कुल 3,545 छात्र-छात्राएं और शिक्षकगण शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराध, महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराध, नशामुक्ति, तथा यातायात नियमों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों को न केवल इन विषयों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया, बल्कि उन्हें अपने लक्ष्य निर्धारण और प्रतिभा निखारने के लिए भी उत्साहित किया गया।
सत्रों में बताया गया कि साइबर अपराध से सतर्कता और सावधानी से बचा जा सकता है। यातायात नियमों का पालन प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। साथ ही, नशे से दूर रहकर और महिला-बाल अपराधों की समझ विकसित कर एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज की ओर बढ़ा जा सकता है।
कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता व पुलिस बालमित्र रोशना डेविड, सभी स्कूलों के प्राचार्य एवं शिक्षकगण, तथा पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी शत्रुहन खुंटे, भुवन चतुर्वेदी, बतीता श्रीवास, जितेन्द्र राजपूत और प्रवीण मिश्रा की उपस्थिति रही।‘पहल’ अभियान के जरिए मुंगेली पुलिस विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, जागरूकता और आत्मनिर्भरता की भावना का संचार कर रही है।

- लोरमी में जनभागीदारी से कोतरी नदी की सूरत बदलने की मुहिम, तीसरे रविवार को भी युवाओं और नागरिकों ने पार्षद के नेतृत्व में किया श्रमदान - September 20, 2026
- लोरमी पुलिस की ताबड़तोड़ बड़ी कार्रवाई: 6 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार - September 20, 2026
- युवा शक्ति विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत : तोखन साहू 👉 रायपुर में 20वें रोजगार मेले में 215 नव-नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए - September 20, 2026



