लेटेस्ट न्यूज़
लेटेस्ट न्यूज़

RECENT POSTS

पुरानी रंजिश में कुदाली से किया जानलेवा हमला, मुंगेली पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

पुरानी रंजिश में कुदाली से किया जानलेवा हमला, मुंगेली पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

मुंगेली। पुरानी रंजिश और रुपये-पैसे के विवाद को लेकर एक व्यक्ति पर कुदाली से जानलेवा हमला करने के मामले में मुंगेली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने खेत की ओर जा रहे व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए उसके सिर पर कुदाली से प्राणघातक वार किया था।

पुलिस के अनुसार, घटना 7 सितंबर 2026 की सुबह करीब 6 बजे की है। प्रार्थी भवानी सिंह ठाकुर निवासी औराबांधा ने थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके चाचा हरिवंश सिंह ठाकुर खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान राजू मरकाम के घर के पास पुरानी रंजिश और रुपये-पैसे के विवाद को लेकर राजू मरकाम और संतोष मरकाम ने एक राय होकर उन पर हमला कर दिया।

सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो हरिवंश सिंह ठाकुर बेहोशी की हालत में मिले और उनका चेहरा खून से लथपथ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 281/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 351(3), 109 एवं 3(5) के तहत विवेचना शुरू की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही वैज्ञानिक अधिकारी, सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट, जिला मुंगेली द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत छाबड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी राजू मरकाम के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक नग कुदाली भी बरामद की।

पुलिस ने आरोपी राजू मरकाम (36 वर्ष) पिता शिवलाल मरकाम और संतोष मरकाम (38 वर्ष) पिता शिवलाल मरकाम, दोनों निवासी औराबांधा, थाना सिटी कोतवाली मुंगेली, को 8 सितंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, प्रशिक्षु उप निरीक्षक सीमा, प्रधान आरक्षक मनोज ठाकुर, बाली ध्रुव तथा आरक्षक अरुण साहू, अजय चंद्राकर, संजय यादव, रवि श्रीवास और मनोज टंडन की सराहनीय भूमिका रही।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS