
लोरमी में जनभागीदारी से कोतरी नदी की सूरत बदलने की मुहिम, तीसरे रविवार को भी युवाओं और नागरिकों ने किया श्रमदान
लोरमी। जनसेवा को धरातल पर उतारने और अपनी प्राकृतिक धरोहरों को संवारने के संकल्प के साथ लोरमी के कुंदरापारा और राजा कालोनी क्षेत्र में कोतरी नदी सफाई अभियान निरंतर जारी है। इसी कड़ी में आज, महीने के तीसरे रविवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों, युवा साथियों, मोहल्लेवासियों और जागरूक नागरिकों ने एकजुट होकर नदी की सफाई के लिए बढ़-चढ़कर श्रमदान किया।

अभियान के दौरान उपस्थित नागरिकों ने कहा कि कोतरी नदी हमारी जीवनदायिनी और हमारी जिम्मेदारी है। नदी को स्वच्छ रखने के साथ-साथ इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना और जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि स्वच्छ नदी, स्वच्छ मोहल्ला और स्वच्छ वातावरण के निर्माण के लिए यह अभियान आगे भी इसी तरह निरंतर जारी रहेगा।
इस सामूहिक स्वच्छता अभियान में वार्ड पार्षद धनंजय दुबे, रमेश राजपूत, नरेंद्र राजपूत, योगेश, भाई राम, मनीष, अभय, अंकित, गोपाल, नकुल, धर्मजीत, धन्नू, साहू, अर्जुन राजपूत सहित समस्त वार्ड वासियों और युवाओं ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। सभी ने नगरवासियों से अपील की है कि वे अपने वार्ड, मोहल्ले और कोतरी नदी को स्वच्छ व सुंदर बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दें।
- मुंगेली: पेण्ड्री ‘स’ हत्याकांड के दो और फरार आरोपी गिरफ्तार, अब तक सात आरोपी पहुंचे जेल - November 6, 2026
- विज्ञान भवन, नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन-2026 में लोरमी के डॉ. सत्यनारायण तिवारी सम्मानित - November 6, 2026
- जिले के 05 थाना क्षेत्रों में जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, 10 प्रकरणों में 37 जुआरी गिरफ्तार, 10,540 रुपये नगद जप्त। - November 5, 2026



