लेटेस्ट न्यूज़
खुड़िया जंगल मे चल रहे जुआ पर रेड कर 09 जुआड़ियों से नगद 53500 रूप्ये सहित कुल अनुमानित कीमत 07 लाख 33 हजार 500 रूपये की संपत्ति जप्त कर जुआ एक्ट की प्रभावी कार्यवाही की | भिलाई में गूंजा मुक्केबाज़ों का दम,        राज्य चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते दो रजत व तीन कांस्य पदक | मातारी सदन बरतेरी (बिल्हा) में महिला उद्यमियों के लिए डिजिटल लिटरेसी व मार्केटिंग कार्यशाला आयोजित | 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस का कलेक्टर कार्यालय घेराव कल | मुंगेली पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा | तीन दिनों से अंधेरे में दर्जनों गांव, बिजली विभाग की लापरवाही से पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण |

RECENT POSTS

मुंगेली जिला स्तरीय जूनियर रैंकिंग शतरंज चैंपियनशिप हुई संपन्न…..*बालक वर्ग में यश शर्मा विजेता, अमृतेश उपाध्याय, उपविजेता,बालिका वर्ग में संजीवनी-विजेता,सृष्टि गुप्ता-उपविजेता

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

मुंगेली जिला स्तरीय जूनियर रैंकिंग शतरंज चैंपियनशिप हुई संपन्न…..
*बालक वर्ग में यश शर्मा विजेता, अमृतेश उपाध्याय, उपविजेता,
बालिका वर्ग में संजीवनी-विजेता,
सृष्टि गुप्ता-उपविजेता

मुंगेली – मुंगेली जिला शतरंज संघ के तत्वधान में एक दिवसीय जिला जूनियर रैंकिंग शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन 17 मई दिन रविवार को आगर हाई स्कूल, दाऊपारा, मुंगेली में किया गया। इस स्पर्धा में जिले से कुल 55 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में प्रवीण वैष्णव , प्रो.प्रा.पुनीत हॉटल एवं प्रदेश मंत्री छ. ग प्रदेश चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स , कार्यक्रम की अध्यक्षता  स्वतंत्र मिश्रा , पूर्व नगर अध्यक्ष कांग्रेस मुंगेली एवं पूर्व अध्यक्ष चेम्बर ऑफ कॉमर्स मुंगेली , विशिष्ट अतिथि  दिलीप सोनी पार्षद, काली माई वार्ड , विशिष्ठ अतिथि रोशन सोनी ,पार्षद एंड्रूज वार्ड ,सुबोध कुमार सिंह ,अध्यक्ष, मुंगेली जिला शतरंज संघ , चेयरमेन  विजय वर्मा मुंगेली जिला शतरंज संघ, आशीष मिश्रा ,उपाध्यक्ष मुंगेली जिला शतरंज संघ , सूर्यकान्त शर्मा , कोषाध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित रहे। स्पर्धा के चीफ आर्बिटर ओमप्रकाश वन्दे, डिप्टी चीफ ऑर्बिटर मनोज कुमार साहू थे। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान- संजीवनी कुर्रे-4.5 अंक 1000रु. नगद राशि एवं ट्रॉफी , दूसरा स्थान-सृष्टि गुप्ता- 4अंक , 800रु. नगद राशि एवं ट्रॉफी, तीसरा स्थान-जिज्ञासा बंजारे-4 अंक -600रु. नगद राशि एवं ट्रॉफी, चौथा स्थान-अंकिता घृतलहरे-3अंक – 400रु नगद राशि एवं ट्रॉफी , पांचवा स्थान-आभा सिंह राठौर -3अंक-300रु. नगद राशि एवं मेडल , छठवां स्थान-आदिति कोशले-3 अंक- 300रु.नगद राशि एवं मेडल,
बालक वर्ग में प्रथम स्थान-यश शर्मा-5अंक -1500रु नगद राशि एवं ट्रॉफी , द्वितीय स्थान- अमृतेश उपाध्याय -1200रु. नगद राशि एवं ट्रॉफी , तृतीय स्थान-इशांत कुमार पटेल-4अंक -1000रु. नगद राशि एवं ट्रॉफी- चौथा स्थान-अमन मिरी-4अंक -800रु. नगद राशि एवं ट्रॉफी , पांचवा स्थान- सोमेश सिंह राजपूत- 4अंक -600रु. नगद राशि एवं ट्रॉफी , छठवां स्थान- प्रवीण कश्यप-4अंक – 400रु नगद राशि एवं ट्रॉफी, सातवां स्थान-सक्षम गुप्ता-4 अंक -400रु नगद राशि एवं मेडल , आठवां स्थान- अंशुल शर्मा-3 अंक -300रु. एवं मेडल , नवमां-अभिज्ञान पांडे-3 अंक -300रु. नगद राशि एवं मेडल , दसवां- अनुराग बंजारे-3 अंक -300रु. नगद राशि एवं मेडल इनके अतिरिक्त स्पर्धा में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर संघ के वरिष्ठ सदस्य अरविन्द पांडे, कामता सिंह कुर्रे,  राजेश उपाध्याय ने बधाईया व शुभकामनायें प्रदान की है।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS