लेटेस्ट न्यूज़
लालपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही दिव्यांग युवती से बलात्कार करने वाले आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा जेल | केबल वायर चोरी के प्रकरण में 03 आरोपियों एवं 2 विधि से संघर्षरत बालकों से चोरी गई संपत्ति शत-प्रतिशत बरामद करते हुए किया गिरफ्तार | मुंगेली पुलिस की तत्परता – देवरहट लुट की घटना को 48 घंटों में किया खुलासा 04 आरोपी सहित 04 नाबालिग को सोने चांदी के आभूषण सहित किया गिरफ्तार | केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल, कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में मुंगेली एवं लोरमी में NFL आउटलेट स्थापित करने का माँग किये | गौ विज्ञान परीक्षा: कुलदीप पुरले ने बढ़ाया जिले का मान, गौ विज्ञान परीक्षा में प्रदेश में द्वितीय स्थान | महानदी जल विवाद: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल पर हल की जगी उम्मीद |
लेटेस्ट न्यूज़
लालपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही दिव्यांग युवती से बलात्कार करने वाले आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा जेल | केबल वायर चोरी के प्रकरण में 03 आरोपियों एवं 2 विधि से संघर्षरत बालकों से चोरी गई संपत्ति शत-प्रतिशत बरामद करते हुए किया गिरफ्तार | मुंगेली पुलिस की तत्परता – देवरहट लुट की घटना को 48 घंटों में किया खुलासा 04 आरोपी सहित 04 नाबालिग को सोने चांदी के आभूषण सहित किया गिरफ्तार | केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल, कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में मुंगेली एवं लोरमी में NFL आउटलेट स्थापित करने का माँग किये | गौ विज्ञान परीक्षा: कुलदीप पुरले ने बढ़ाया जिले का मान, गौ विज्ञान परीक्षा में प्रदेश में द्वितीय स्थान | महानदी जल विवाद: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल पर हल की जगी उम्मीद |

RECENT POSTS

एमएलए कप का हुआ शुभारंभ, सदभावना मैच में पत्रकार इलेवन ने नगरपालिका इलेवन को हराया

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

एमएलए कप का हुआ शुभारंभ, सदभावना मैच में पत्रकार इलेवन ने नगरपालिका इलेवन को हराया

जितेन्द्र पाठक की रिपोर्ट

प्रथम पुरुस्कार 1 लाख रुपये व द्वितीय 51 हजार रुपये डिप्टी सीएम अरुण साव के द्वारा प्रदान किया जाएगा

16 टीम दिखाएंगे दम, 8 – 8 टीमो को बाँटा गया है दो ग्रुपो में

लोरमी – लोरमी नगर के हाई स्कूल मैदान में एम एल ए कप 2025 का आयोजन किया जा रहा है जिसका शुभारंभ नगर पालिका के अध्यक्ष पार्षद, जनप्रतिनिधियो एवं भाजपा नेताओं के द्वारा जर्सी लॉन्च कर शुभारंभ किया। मैच प्रारंभ में पत्रकार 11 और नगर पालिका 11 का सद्भावना मैच खेला गया जिसमें पत्रकार 11 शानदार जीत अर्जित किया। मैच आईपीएल की तर्ज में खेला जाएगा जिसमें कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया है।

नगर के हाई स्कूल मैदान में आईपीएल की तर्ज में एम एल ए कप 2025 का आयोजन किया जा रहा, जिसमे 16 टीमो ने हिस्सा लिया है सभी टीमो का लोरमी नगरपालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, वरिष्ट भाजपा नेता राकेश दुबे, विनय साहू, पार्षद रिक्की सलुजा, घनश्याम यादव, शशांक वैष्णव, धनन्जय दुबे, मनोज निषाद, पत्रकार जितेन्द्र पाठक के द्वारा सभी टीमो का जर्सी लांच कर एम एल ए कप 2025 का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात पत्रकार इलेवन व नगर पालिका इलेवन के बीच सद्भावना मैच 6-6 ओवर का खेला गया पत्रकार इलेवन के कप्तान जितेन्द्र पाठक ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए ओपनिग जोड़ी आकाश सलुजा व समीर पाठक ने शानदार बल्लेबाजी टीम को अच्छी शुरुवात दिए, दूसरे क्रम में बल्लेबाजी करने आये कप्तान जितेन्द्र पाठक ने नाबाद 10 रन बनाए टीम के बल्लेबाज राहुल यादव, निशांत कश्यप, का सराहनीय योगदान रहा पत्रकार इलेवन ने 6 ओवर में 5 विकेट पर 38 रन बनाए। पार्षद रिक्की सलुजा ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट लिए। रनों का पीछा करने उतरी नपा इलेवन 6 ओवर में 30 रन बना सकी नपा अध्यक्ष सुजीत वर्मा ने 12 रन बनाए। पार्षद शशांक वैष्णव, धनन्जय दुबे, कृष्ण कुमार निषाद का भी प्रदर्शन सराहनीय रहा। पत्रकार इलवेन ने 8 रनों से मैच जीत अर्जित किया। मैच के दौरान नूतन गुप्ता, नीरज अग्रवाल, प्रमोद जायसवाल सहित आयोजन समिति के विराग शुक्ला, श्रेय त्रिपाठी, अवध त्रिपाठी, चंदन मौर्य, सागर रजक, मोनू ठाकुर, अभिषेक कश्यप, अंशुमान दुबे, मुजीब खान, भूपेन्द्र वैष्णव, सोमू परिहार, जित्तू सारथी, प्रमोद, सुमन, अशोक कश्यप, स्वतंत्र कश्यप, राहुल बुनकर आदि खिलाड़ी आयोजन को सफल बनाने में लगे हुए है। मैच का प्रथम पुरुस्कार 1 लाख रुपये नगद व द्वितीय पुरुस्कार 51 हजार रुपये डिप्टी सीएम व विधायक अरुण साव के द्वारा प्रदान किया जाएगा, तृतीय पुरुस्कार 31 हजार रुपये नपा अध्यक्ष सुजीत वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ अशोक जायसवाल, सभापति अलोक शिवहरे के द्वारा, चतुर्थ पुरुस्कार 21 हजार रुपये स्व शारदा देवी की स्मृति में पवन अग्रवाल के द्वारा साथ मे ट्राफी मानसी होंडा, मानसी मार्केटिंग, सुजला एम्पोरियम के द्वारा प्रदान किया जाएगा। मैन आफ द सीरीज 51 सौ रुपये व ट्राफी गोल्डी अग्रवाल व बेट राहुल स्पोर्ट्स द्वारा, बेस्ट टीम 31 सौ रुपये तामेश्वर साहु, फायनल मैन आफ द मैच 31 सौ रुपये अमन त्रिपाठी, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर 25-25 सौ रुपये अमन सलुजा, बेस्ट बेस्ट बेस्टमेन 21 सौ रुपये मुकेश जायसवाल (मोदी), बेस्ट कीपर 21 सौ रुपये शशांक वैष्णव, इमरजिंग प्लेयर आफ द टूर्नामेंट 21 सौ रुपये श्रेय त्रिपाठी, प्रत्येक मैन आफ द मैच 301 रुपये विनय साहू प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा, नपा अध्यक्ष सुजीत वर्मा, जप उपाध्यक्ष राजेन्द्र साहू, पूर्व अध्यक्ष नपा अंकिता रवि शुक्ला के द्वारा व नेक बैंड मोदी मोबाईल के द्वारा प्रदान किया जाएगा।

16 टीमो ने लिया हिस्सा दो ग्रुपो में बांटा गया –

एम एल ए कप 2025 में 16 टीम अपना प्रदर्शन दिखाएंगे पूरा मैच आईपीएल के तर्ज में हो रहा सभी टीमो को दो ग्रुप 8-8 में बांटा गया है सभी टीम कुल लगभग 7 मैच खेलेंगे। टीम ए ग्रुप में जय सहस्त्र बाहु स्टार इलेवन लमकेना, एल सी सी इलवेन, मोहब्बते इलेवन, श्री राम कलेक्शन अखरार, शेरा इलवेन कवर्धा, बागेश्वर धाम सारिसताल पठारी, यक्ष यंगस्टार, गुलशन टाइटन्स को रखा गया है। ग्रुप बी में 108 लाइव बालाजी, मनियारी इलेवन, ओम इलवेन बिचारपुर, शंकरा इलवेन, तिरंगा टाइटन्स, एस टी पैंथर्स, श्रेयांस सुपर स्ट्राइकर, चंद्रा सुपर जॉइंट अपना जौहर दिखाएंगे

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS