लेटेस्ट न्यूज़
फिट इंडिया कार्निवल 2026 में गूंजा महिला शक्ति का संदेश: केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने ‘अस्मिता’ अभियान को सराहा | कोकराझार लोकसभा क्षेत्र में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने डाला डेरा, भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा | फिट इंडिया कार्निवल के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे केंद्रीय मंत्री तोखन साहू | सहायक शिक्षक फेडरेशन लोरमी का होली मिलन समारोह संपन्न | सोशल मीडिया में वायरल पशु क्रूरता बेजुबान जानवर(कुत्ता) के मामले में चौकी डिंडौरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर  भेजा गया जेल | अम्बिकापुर: पशु क्रूरता अधिनियम के मामले मे 02 आरोपी गिरफ्तार। |
लेटेस्ट न्यूज़
फिट इंडिया कार्निवल 2026 में गूंजा महिला शक्ति का संदेश: केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने ‘अस्मिता’ अभियान को सराहा | कोकराझार लोकसभा क्षेत्र में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने डाला डेरा, भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा | फिट इंडिया कार्निवल के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे केंद्रीय मंत्री तोखन साहू | सहायक शिक्षक फेडरेशन लोरमी का होली मिलन समारोह संपन्न | सोशल मीडिया में वायरल पशु क्रूरता बेजुबान जानवर(कुत्ता) के मामले में चौकी डिंडौरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर  भेजा गया जेल | अम्बिकापुर: पशु क्रूरता अधिनियम के मामले मे 02 आरोपी गिरफ्तार। |

RECENT POSTS

फिट इंडिया कार्निवल 2026 में गूंजा महिला शक्ति का संदेश: केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने ‘अस्मिता’ अभियान को सराहा

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

फिट इंडिया कार्निवल 2026 में गूंजा महिला शक्ति का संदेश: केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने ‘अस्मिता’ अभियान को सराहा

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित ‘फिट इंडिया कार्निवल 2026’ के दूसरे संस्करण के उद्घाटन समारोह में केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू ने युवाओं और खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए फिटनेस को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में दिखाई दे रही ऊर्जा और उत्साह यह दर्शाता है कि नया भारत स्वास्थ्य, खेल और अनुशासन को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बना रहा है।

कार्यक्रम में खेल एवं युवा मामलों के सचिव हरि रंजन राव विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर खेलो इंडिया के उप महानिदेशक मयंक श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ी, फिटनेस विशेषज्ञ और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रसिद्ध फिटनेस प्रतीक मिलिंद सोमन और अंकिता कोनवर, अभिनेता अभिषेक बजाज, अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी, शतरंज ग्रैंडमास्टर तानिया सचदेव, मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. ऋरि त्रिवेदी, डॉ. योगिता (वाटो ट्रस्ट), ज़ुम्बा विशेषज्ञ दिव्या आहूजा, रस्सीकूद विशेषज्ञ शिखा गुप्ता, युक्ति आर्या (यस मैडम की निदेशक), पोषण विशेषज्ञ निधि निगम और तन्वी टुटलानी सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियाँ उपस्थित रहीं।

इसके साथ ही नंदिनी अगासरा (हेप्टाथलॉन एथलीट), अदिति चौहान (फुटबॉल खिलाड़ी), तनिक्षा खत्री (फेंसिंग एथलीट), सिमरन शर्मा (पैरा एथलीट), गरिमा चौधरी (जूडो खिलाड़ी) तथा अशलता देवी (फुटबॉल खिलाड़ी) जैसे खिलाड़ियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।

कार्यक्रम के दौरान कई खिलाड़ियों और फिटनेस प्रतीकों का सम्मान भी किया गया। केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने मिलिंद सोमन और अंकिता कोनवर को फिट इंडिया आइकन के रूप में सम्मानित किया, जबकि अभिनेता अभिषेक बजाज को फिट इंडिया चैंपियन के रूप में सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त शतरंज ग्रैंडमास्टर तानिया सचदेव, पैरा एथलीट सिमरन शर्मा और फुटबॉल खिलाड़ी अदिति चौहान सहित अन्य खिलाड़ियों का भी सम्मान किया गया।

इस अवसर पर कई प्रेरक गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं। दर्शकों की सहभागिता के साथ फिटनेस चुनौती आयोजित की गई, जिसमें मिलिंद सोमन और अभिषेक बजाज ने भाग लिया। इसके अलावा मल्लखंभ का आकर्षक प्रदर्शन, महिला सुरक्षा पर सीमा सुरक्षा बल की महिला कर्मियों द्वारा आत्मरक्षा कार्यशाला, साइबर अपराध जागरूकता सत्र तथा फिटनेस और स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न कार्यशालाएँ आयोजित की गईं, जिन्हें दर्शकों ने उत्साहपूर्वक देखा और सराहा।

अपने संबोधन में केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ फिट इंडिया मूवमेंट आज पूरे देश में एक व्यापक जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। यह अभियान लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और खेलों के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित कर रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का उल्लेख करते हुए श्री साहू ने कहा कि आज भारतीय बेटियाँ खेल के हर क्षेत्र में देश का गौरव बढ़ा रही हैं और दुनिया के मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार भी महिलाओं को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए लगातार विशेष पहल कर रही है। इसी दिशा में ‘अस्मिता (ASMITA) लीग’ महिलाओं के खेल को प्रोत्साहित करने का एक सशक्त मंच बनकर उभरी है।

उन्होंने बताया कि 24 फरवरी 2026 तक देशभर में 2,600 से अधिक प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा चुकी हैं, जिनमें 33 खेलों के लगभग 3 लाख महिला खिलाड़ी भाग ले चुकी हैं, जबकि 250 से अधिक जिलों में बेटियों के लिए विशेष खेल आयोजन किए जा रहे हैं। यह पहल देश की बेटियों को खेलों के क्षेत्र में नई पहचान और अवसर प्रदान कर रही है।

श्री साहू ने कहा कि फिट इंडिया कार्निवल केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, खेल और सामुदायिक सहभागिता का उत्सव है। अगले तीन दिनों तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के साथ-साथ भारतीय खेल प्राधिकरण के विभिन्न केंद्रों में साइकिलिंग, योग, आत्मरक्षा और अन्य खेल गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष आयोजन को बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के लिए भी पूरी तरह सुलभ बनाया गया है, ताकि समाज का हर वर्ग इस अभियान से जुड़ सके।

अपने संबोधन में उन्होंने भारत की बढ़ती खेल शक्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि देश अब वैश्विक खेल मंच पर नई पहचान बना रहा है और भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लक्ष्य की ओर भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम के अंत में केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने गुब्बारे छोड़कर और रंगीन पुष्पवर्षा के साथ ‘फिट इंडिया कार्निवल 2026’ का औपचारिक उद्घाटन किया। इसके पश्चात उन्होंने खिलाड़ियों, अतिथियों और उपस्थित जनसमूह के साथ कार्निवल परिसर का अवलोकन भी किया।

उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि खेल को केवल देखने तक सीमित न रखें, बल्कि उसे अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। उन्होंने सभी से नियमित व्यायाम, योग और खेल के लिए समय निकालने की अपील करते हुए कहा—


“फिटनेस का डोज़, आधा घंटा रोज़।”

इस अवसर पर खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण तथा आयोजन से जुड़े सभी संस्थानों के अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बड़ी संख्या में युवा, खिलाड़ी, फिटनेस प्रेमी और आम नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS