लेटेस्ट न्यूज़
भालू पीड़ित गरीब आदिवासी को नहीं मिला अभी तक न्याय इस न्याय की लड़ाई में आगे आए जनपद सदस्य विद्यानंद वीडियो में देखे क्या कहा उन्होंने | 22 साल पुराने एनडीपीएस एक्ट के स्थायी वारंट की तामिली, फरार वारंटी गिरफ्तार | उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं | उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं | रायपुर में 8.16 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, एक्टिवा सहित 2.13 लाख का मशरूका जब्त | मुंगेली: कोयले से लोड ट्रेलर चोरी करने वाला आरोपी 7 घंटे के भीतर गिरफ्तार, 42.43 लाख रुपये का माल बरामद |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

AIOCD के आह्वान पर कल बंद रहेंगी दवा दुकानें, केमिस्ट एसोसिएशन ने की पूर्ण बंद की अपील

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

मुंगेली: AIOCD के आह्वान पर कल बंद रहेंगी दवा दुकानें, केमिस्ट एसोसिएशन ने की पूर्ण बंद की अपील

मुंगेली। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के देशव्यापी आह्वान पर कल, 20 मई (बुधवार) को मुंगेली जिले सहित देश भर की दवा दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। जिला औषधि विक्रेता संघ, मुंगेली के नगर अध्यक्ष विनोद नागदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय स्तर पर सभी केमिस्ट साथियों से एकजुटता दिखाने और अपनी दुकानें बंद रखने की विनम्र अपील की गई है।

केमिस्टों के हितों की रक्षा के लिए बड़ा कदम

संघ के जिलाअध्यक्ष निरंजन अग्रवाल के अनुसार, यह बंद दवा विक्रेताओं और केमिस्टों के हितों से जुड़ी विभिन्न मांगों को पूरा करवाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। जिला औषधि विक्रेता संघ मुंगेली के पदाधिकारियों का कहना है कि केमिस्टों की जायज मांगों पर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए सामूहिक रूप से यह कदम उठाना बेहद जरूरी हो गया है।

औषधि नियंत्रक एवं कलेक्टर के निर्देशानुसार 

आपातकालीन दवा के लिए

देश भर के 12.50 लाख दवा विक्रेता होंगे शामिल

अध्यक्ष निरंजन अग्रवाल ने जारी अपील में बताया गया है कि 20 मई को होने वाले इस बंद में अकेले मुंगेली ही नहीं, बल्कि देश भर के करीब 12.50 लाख दवा विक्रेता अपनी दुकानें बंद रखकर इस आंदोलन को अपना समर्थन देंगे।
संघ ने सभी स्थानीय दवा व्यवसायियों से आग्रह किया है कि वे इस देशव्यापी आह्वान को सफल बनाने के लिए बुधवार को पूर्ण रूप से अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखें और केमिस्ट एकता का परिचय दें।
नोट: कल बुधवार को दवा दुकानें बंद रहने के कारण आम नागरिकों को दवाओं की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। आपातकालीन स्थिति से बचने के लिए लोग अपनी जरूरी दवाइयां आज ही एडवांस में खरीद कर रख लें।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS