
लोरमी – 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया यह दिन प्रकृति की तरफ हमारी जिम्मेदारी को याद दिलाता है इस अवसर पर हमारे लोरमी मेडिकल टीम के द्वारा मंदासपुर मे वृक्ष रोपण किया गया। इस दौरान कहा गया कि आज जब हम पर्यावरण दिवस मना रहे हैं, तो हमें यह सोचना होगा कि हम प्रकृति से क्या ले रहे हैं और उसे बदले में क्या दे रहे हैं। हमारा पर्यावरण, जिसमें हवा, पानी, मिट्टी, पेड़-पौधे और जीव-जंतु शामिल हैं, हमारे जीवन का आधार है। लेकिन मानवीय गतिविधियों के कारण यह गंभीर खतरों का सामना कर रहा है – प्रदूषण, वनों की कटाई, जलवायु परिवर्तन और जैव विविधता का नुकसान। इन चुनौतियों का सामना करने के लिए हमें तुरंत और सामूहिक रूप से कार्य करने की आवश्यकता है, और इसी दिशा में ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ हमें एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। इस अवसर पर लोरमी ब्लाक के अध्यक्ष मिंटू छबड़ा, सचिव मुकेश कश्यप ,जीवन साहू ,पंकज ठाकुर ,अजय जायसवाल, गजेंद्र एवं इंद्रमणि उपस्तिथ रहे।
- डिंडौरी से बटहा तक तिरंगा यात्रा आज, शामिल होंगे साव - August 11, 2025
- आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने करका में जनजातीय बहनों के साथ मनाया रक्षाबंधन - August 10, 2025
- फास्टरपुर महाविद्यालय सेतगंगा में आयोजित हुआ दीक्षारंभ कार्यक्रम - August 8, 2025