प्रदेश संयोजक बने किसान पुत्र फौजी संतोष साहू

लोरमी – भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने मुंगेली जिला लोरमी विकासखंड के डिंडोल ग्राम के राष्ट्रसैनिक संतोष साहू को पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक की बहुत ही महत्वपूर्ण नवीन जिम्मेदारी दी है। एक सामान्य गांव में किसान परिवार में जन्म लेने वाले संतोष फौजी 17 वर्षों तक देश की सेवा किए। घर वापसी के पश्चात भी युवाओं को सैनिक बनने के लिए प्रेरणा देते रहे साथ ही किसानों के बीच भी सक्रिय रहे। आपको बता दें कि पूर्व में भारतीय जनता पार्टी के व्यवसायी प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्य समिति सदस्य, प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व सैनिक संगठन सिपाही, अध्यक्ष कृषि व्यापारी संघ लोरमी, जिला साहू संघ के संगठन सचिव, पूर्व सैनिक जिला संयोजक और लोरमी मंडल के सोशल मीडिया प्रभारी के दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। अपने बूथ के बूथ अध्यक्ष से पार्टी में काम की शुरुआत की और आज पार्टी ने उन्हें सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी दी है। सन 1999 से 2016 तक भारतीय सेना में एक सिपाही से लेकर निम्न कनिष्क अधिकारी के पद पर देश के विभिन्न क्षेत्र में भारतीय सेवा के तोपखाने बेड़े में 17 वर्ष तक सेवा की। युवाओं को सेना में भर्ती हेतु नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्य से लेकर भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य के रूप में पार्टी की सेवा की। कुछ विशेष कार्यक्रमों जैसे शहीद सैनिकों की याद में पूरे छत्तीसगढ़ में विजय मशाल रैली का आयोजन, ऑपरेशन रक्षा सूत्र के माध्यम से सरहद पर सैनिकों को राखी भेजने का कार्य साथ ही साथ कोरोना कल में प्रशासन के साथ मिलकर स्वास्थ्य सुविधा और सुरक्षा के दायित्व का निर्वहन हो या फिर धार्मिक क्षेत्र में राम मंदिर निर्माण निधि संकलन अभियान के खंड संयोजक, श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह समिति खंड संयोजक व अनवरत श्रीराम कथा समिति लोरमी में उपकोषाध्यक्ष, सहसचिव जैसे कई जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। पूरे अंचल में संतोष साहू की नियुक्ति को लेकर अपार हर्ष है। इस संबंध में बात करते हुए पूर्व सैनिक संतोष साहू कहते हैं कि मेरी यह नियुक्ति मेरे हृदय में भावों की शानदार अभिव्यक्ति को समाज कार्य करने की प्रेरणा देने वाला सिद्ध होगा। सेवा का मार्ग जो मैंने अपने जीवन में प्राथमिकता के साथ चुना है वह संगठन के इस विश्वास के कारण से और भी प्रबल होगी। निश्चित रूप से आने वाले समय में पूर्व सैनिकों को संगठन में जोड़ने, परिजनों की समस्याओं का निराकरण के साथ ही साथ युवाओं के लिए अनेक सकारात्मक गतिविधियों का संचालन भी करने का प्रयास रहेगा। जो भी संगठन और समाज के हित में कार्य मिलेगा उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाऊंगा। मेरी इस नियुक्ति में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ प्रदेश के यशस्वी उपमुख्यमंत्री अरुण साव, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, संगठन महामंत्री पवन साय, जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा विक्रम सिंह, वर्षा सिंह, विनय साहू, रवि शर्मा, दिनेश साहू, सुशील यादव, धनेश साहू सहित सभी प्रदेश भर के पूर्व सैनिकों एवं आत्मीय जनों का हृदय से धन्यवाद और आभार करता हूं।
- जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी बने विश्वास दुबे, सोशल मीडिया सह संयोजक के लिए देवेन्द्र केशरवानी को मिली जिम्मेदारी - December 2, 2025
- प्रदेश संयोजक बने लोरमी के किसान पुत्र फौजी संतोष साहू - December 2, 2025
- छत्तीसगढ़ राज्य शालेय शतरंज़ 19 वर्ष बालक – बालिका टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप बेंगळूरू , कर्नाटक के लिए रवाना - December 2, 2025




