
मुंगेली ब्युरो चीफ – जितेन्द्र पाठक
मुंगेली – पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल के निर्देशन में आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के दृष्टिगतआज मुंगेली पुलिस द्वारा जिले में निवासरत समस्त निगरानी बदमाश एवं गुंडा बदमाशों की चेकिंग के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र अंतर्गत निवासरत गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को प्रातः 6. बजे से दोपहर 2 बजे के मध्य उनके निवास स्थान पर जाकर भौतिक रूप से चेक किया गया। इसमें आरोपियों के वर्तमान में प्रयुक्त मोबाइल नम्बर, उनके आजीविका के साधन, उनके निवास आदि में हुए परिवर्तन सहित अन्य डिजीटल जानकारियां एकत्र की गयी।
चेकिंग अभियान में गुंडा तथा निगरानी बदमाशों के आजीविका के वर्तमान साधनों,व्यवसाय, रहन सहन के बारे में जानकारी ली गयी तथा इन्हें आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने हेतु कड़ी चेतावनी दी गयी। इस दौरान अपने निवास स्थान से फरार बदमाशों का बीसी रोल एवं चलन तहरीर जारी करने की प्रक्रिया की जा रही है। मुंगेली में वर्तमान में 50 से भी अधिक निगरानी बदमाश एवं गुंडा बदमाश है। पुलिस अधीक्षक ने जिन अपराधियों के व्यवहार में सुधार हैं उन्हें निगरानी व गुंडा बदमाश से हटाने और जिनके व्यवहार में सुधार नहीं है उनके खिलाफ जिला बादल की कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारियों को निर्देशित किया उक्त कार्यवाही में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों व थाना चौकी प्रभारियों की विशेष भूमिका रही।

सभी बदमाशों के आजीविका से संबंधित जानकारी व डिजीटल दस्तावेजों जिनमे बैंक डिटेल्स,आधार कार्ड,मोबाइल नंबर, अन्य की ली गई जनकारी

जिन अपराधियों के व्यवहार में सुधार हैं उन्हें निगरानी व गुंडा बदमाश से हटाने और जिनके व्यवहार में सुधार नहीं है उनके खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारियों को दिए गए निर्देश

- युवा लेखक डॉ. दिलीप सिंह राजपूत की पुस्तक का उपमुख्यमंत्री ने किया विमोचन - January 18, 2026
- अज्ञात व्यक्ति के द्वारा जैतखाम को जलाने की की गई कोशिश शिकायत पर पुलिस ने विवेचना की जारी - January 17, 2026
- युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप साहू व साथी योगेश डहरिया पर जानलेवा हमला, पशु तस्करों की दबंगई उजागर - January 16, 2026




