लेटेस्ट न्यूज़
जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी बने विश्वास दुबे, सोशल मीडिया सह संयोजक के लिए देवेन्द्र केशरवानी को मिली जिम्मेदारी | प्रदेश संयोजक बने लोरमी के किसान पुत्र फौजी संतोष साहू | छत्तीसगढ़ राज्य शालेय शतरंज़ 19 वर्ष बालक – बालिका टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप बेंगळूरू , कर्नाटक के लिए रवाना | गुरु ज्ञान प्रकाश पर्व में चारों गुरुजनों की संयुक्त उपस्थिति, मुंगेली में उमड़ा आस्था का सैलाब | गीता जयंती की पर्व पर नंदेश्वर आश्रम बरपाली में दो दिवसीय संत भगवंत दर्शन मेला का आयोजन श्री श्री 108 श्री स्वामी शिवानंद महाराज जी के सानिध्य में | छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।भविष्य की योजनाओं और वार्षिक कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई |

RECENT POSTS

स्वतंत्रता दिवस: कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में किया ध्वजारोहण ,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई एवं शुभकामनाएं

मुंगेली ब्यूरो- जितेन्द्र पाठक

मुंगेली, 15 अगस्त 2025// राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर  कुन्दन कुमार ने जिला कलेक्टोरेट परिसर में ध्वजारोहण किया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने जिला कलेक्टोरेट के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि आज देश के वीर शहीद जवानों को याद करने और देश की सेवा के लिए सत्यनिष्ठा के साथ संकल्प लेने का दिन है।
कलेक्टर ने कहा कि हमें शासकीय सेवक के रूप में अपने उत्तरदायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना चाहिए। देश की सेवा तभी सार्थक होगी, जब हम अपने कार्य के प्रति पूरी ईमानदारी और गंभीरता बरतें। हमें मिलकर टीम भावना से कार्य करते हुए मुंगेली जिले को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुंचाना है। उन्होंने सभी शासकीय सेवकों को कर्तव्यनिष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

जिला पंचायत में अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय ने किया ध्वजारोहण

देश की आज़ादी के 79वें वर्षगांठ पर पूरे जिले में हर्षाेल्लास और गौरवपूर्ण वातावरण में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इसी कड़ी में जिला पंचायत परिसर में आयोजित समारोह में अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को नमन किया। ध्वजारोहण के पश्चात श्री पाण्डेय ने उपस्थित जनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन हमें देश की आज़ादी के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों के त्याग और संघर्ष की याद दिलाता है। उन्होंने आह्वान किया कि हम सबको उनके आदर्शों पर चलकर देश और समाज की सेवा के लिए सतत कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय, उपसंचालक पंचायत सुश्री भूमिका देसाई, जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर साहू सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS