लेटेस्ट न्यूज़
ब्राउन शुगर सहित 05 आरोपियों को पकड़कर मुंगेली पुलिस ने भेजा जेल में: मिली बड़ी सफलता | लोरमी क्षेत्र में ताबड़तोड़ विकास की सौगात उपमुख्यमंत्री श्री साव द्वारा: क्षेत्र की चार सड़कों के लिए डिप्टी सीएम साव ने दी 10 करोड़ की सौगात | राष्ट्र सर्वोपरि — वीरता, त्याग और संकल्प का पावन स्मरण 🇮🇳वीर सैनिक की पुण्यतिथि  पूर्व सैनिक संगठन, मुंगेली की अगुवाई में गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। | युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के गिरफ्तारी के विरोध लोरमी में युवा कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन | पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ जांजगीर–अकलतरा संगठनात्मक प्रवास : राष्ट्रभाव, सम्मान और समर्पण का प्रेरक अध्याय | मनियारी नदी में रेत खनन कर ट्रेक्टर मालिकों की मनमानीः गाँव के मुक्तिधाम को बनाये अवैध परिवहन का रास्ता ! आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन.. |

RECENT POSTS

झाड़फूंक की लालच में मासूम की बलि: लाली अपहरण-हत्या कांड का सनसनीखेज खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, अपने ही निकले मासूम के हत्यारे

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

ब्युरो चीफ – जितेन्द्र कुमार पाठक

लोरमी –  झाड़फूंक से धन प्राप्ति की लालसा में 7 वर्षीय मासूम लाली की बलि दे दी गई। घटना लोरमी थाना क्षेत्र के कोसाबाड़ी गांव की है, जहां मासूम को उसके घर से अगवा कर तांत्रिक अनुष्ठान ‘झरन पूजा’ के नाम पर मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला एवं मुंगेली एसपी भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में गठित पुलिस टीम ने वैज्ञानिक तकनीकों का उपयोग कर वारदात का खुलासा किया। मृत बालिका की अस्थियाँ खेत में दफन मिलीं, जिनकी डीएनए जांच से पुष्टि हुई।

ऐसे सामने आया पूरा मामला : 12 अप्रैल को कोसाबाड़ी निवासी पुष्पा गोस्वामी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी सबसे छोटी बेटी कु. महेश्वरी उर्फ लाली रात को घर से गायब हो गई है। रात 2 बजे नींद खुलने पर वह बिस्तर पर नहीं मिली। थाना लोरमी में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज हुआ।

परिवार की आर्थिक स्थिति और पारिवारिक पृष्ठभूमि : लाली के पिता जनकगिरी पोलियो ग्रस्त और लकवाग्रस्त हैं। बेहद गरीब परिवार है। लाली की माँ पुष्पा मानसिक रूप से कमजोर बताई जाती है। परिवार चिम्मन गिरी पर आर्थिक रूप से आश्रित था, जो लाली का चचेरा भाई है।

खेत में मिली खोपड़ी और हड्डियाँ, डीएनए से हुई पुष्टि : 6 मई को गांव के श्मशान से कुछ दूर खेत में मानव खोपड़ी और अस्थियाँ मिलीं। डॉक्टरों की राय में वे 7-8 साल की बच्ची की थीं। डीएनए रिपोर्ट ने यह पुष्टि कर दी कि वे अवशेष लाली के ही थे। हत्या के सबूत भी चोटों के निशानों से मिले।

ब्रेन मैपिंग-पॉलीग्राफ से मिला अहम सुराग : पुलिस ने मां पुष्पा और चिम्मन की पत्नी ऋतु का ब्रेन मैपिंग, पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट कराया। इसमें खुलासा हुआ कि ‘झरन पूजा’ के लिए ही बालिका की बलि देने की योजना थी।
ऋतु गोस्वामी ने पूजा के लिए लाली को लाने का आदेश दिया।
नरेंद्र मार्को को बालिका को लाने के लिए पैसे दिए गए।
चिम्मन गिरी ने तंत्र-मंत्र की सामग्री जुटाई।
रामरतन निषाद तांत्रिक विधियों का जानकार था।
आकाश मरावी ने शव को दफनाने में मदद की।

धन पाने की लालसा बनी हत्या की वजह : झरन पूजा को लेकर गांव में यह धारणा है कि इससे मनचाहा धन मिलता है। ऋतु गोस्वामी ने कई संस्थाओं से लोन ले रखा था और उसे चुकाने की जुगत में वह इस तांत्रिक कृत्य में शामिल हुई।

पड़ोसियों ने देखी थी संदिग्ध गतिविधि : एक पड़ोसी ने रात में किसी महिला व पुरुष को बच्ची को घर से श्मशान की ओर ले जाते देखा था। यहीं से पुलिस को संदेह हुआ और जांच की दिशा तय हुई।

गिरफ्तार आरोपी :

  1. चिम्मन गिरी गोस्वामी (40)
  2. ऋतु गोस्वामी (36)
  3. नरेंद्र मार्को (21)
  4. आकाश मरावी (21)
  5. रामरतन निषाद (45)
    पांचों आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिए गए हैं। इनके खिलाफ धारा 137(2), 103(1), 140, 61, 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज है।

लोन घोटाले में भी फंसी आरोपी ऋतु : ऋतु गोस्वामी ने गांव की महिला के नाम पर लोन लेकर रकम हड़प ली थी। इस पर भी लोरमी थाने में धारा 420, 406 का केस दर्ज है।

पुलिस व प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई : टीम में शामिल अधिकारी: निरीक्षक अखिलेश वैष्णव, सायबर प्रभारी सुशील बंछोर, उपनिरीक्षक सतेन्द्रपुरी, नंदलाल पैकरा, साइबर सेल की टीम।

प्रशासनिक सहयोग: अपर कलेक्टर मेनका प्रधान, एसडीएम अजीत पुजारी, नायब तहसीलदार शांतनु तारन सहित राजस्व अमले ने बड़ी भूमिका निभाई।

झाड़फूंक के अंधविश्वास में फंसे लोगों ने मासूम लाली की नृशंस हत्या कर दी। पुलिस की वैज्ञानिक और तकनीकी विवेचना से हत्यारों को बेनकाब किया गया। यह घटना समाज के उस अंधेरे को उजागर करती है, जहां अंधविश्वास और लोभ के कारण मासूम जानों की आहुति दी जा रही है।

मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS